Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:22 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान: संजय सरावगी

पटना, 05 जून (वार्ता)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा 5 जून से 21 जून तक “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान चलाएगी। इसके तहत बिहार सहित पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि 10 जून को नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य के 92 हजार से अधिक बूथों पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
श्री सरावगी ने बताया कि 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं, पद्म सम्मान प्राप्त व्यक्तियों, चिकित्सकों, इंजीनियरों, प्रगतिशील किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसी अवधि में “प्रगति पथ यात्रा” निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा तथा उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 12 से 20 जून तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी लिए जाएंगे।
श्री सरावगी ने कहा कि 15 से 20 जून के बीच पूरे बिहार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिक्षाविद, चिकित्सक, वकील, समाजसेवी, उद्यमी, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन होगा।
संजय सरावगी ने बताया कि 21 जून को पूरे राज्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..