Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित

बेतिया, 05 जून (वार्ता) बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुधा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जनता दरबार में प्राप्त शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसके बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की।
डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट कहा कि नाबालिगों और महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था और पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

पटना से शुरू हो रहा जिलों की समीक्षा का दूसरा चरण, 13 जुलाई को होगी पहली बैठक

12 Jul 2026 | 4:39 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलों की समीक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। दूसरे चरण की पहली समीक्षा बैठक 13 जुलाई को पटना जिले से होगी। इस बैठक में पटना जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण मामलों तथा जन शिकायतों में प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।.

see more..

जयंती के अवसर राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

12 Jul 2026 | 4:37 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्णापुरी पार्क, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

मीठापुर व्यवसायिक संघ ने राजग प्रत्याशी नीरज सिन्हा को दिया समर्थन, व्यापारियों ने जताया जीत का भरोसा

12 Jul 2026 | 4:03 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को मीठापुर व्यवसायिक संघ की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित प्रत्याशी नीरज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित व्यवसायी समाज ने सर्वसम्मति से नीरज सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर का सर्वांगीण विकास, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का और अधिक विस्तार सुनिश्चित होगा।.

see more..

जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की राशि जारी करे सरकारः भाकपा

12 Jul 2026 | 4:01 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को घोषित राशि तत्काल जारी करने की मांग की है।भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक किसानों को योजना की पहली किश्त की भी राशि नहीं मिली है जबकि बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में सत्ता का स्थानांतरण भी हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से ज.

see more..

राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर में खड़ा किया उम्मीदवार

12 Jul 2026 | 3:46 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन और निरंकुश, नौकरशाही के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है । .

see more..