Sunday, Jul 12 2026 | Time 16:47 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


विधान परिषद चुनाव एवं उपचुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दी बधाई

पटना, 05 जून (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड(जदयू ) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद चुनाव एवं उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से घोषित सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन से यह स्पष्ट होता है कि सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण जद(यू) की मूल प्रतिबद्धता है, न कि केवल राजनीतिक नारा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की वर्तमान सूची उनकी समावेशी सोच और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सूची में विशेष रूप से अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो सामाजिक समरसता आधारित राजनीति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल है। उन्होंने निशांत कुमार को दूरदर्शी, सरल, सहज और जनसरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का धनी बताते हुए विश्वास जताया कि वे विधान परिषद सदस्य के रूप में जनसेवा, सुशासन और न्याय के साथ विकास की अवधारणा को और अधिक मजबूत करेंगे।
जदयू अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि जद(यू) सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर आगे भी मजबूती से कार्य करती रहेगी।
प्रेम
वार्ता
More News

जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की राशि जारी करे सरकारः भाकपा

12 Jul 2026 | 4:01 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को घोषित राशि तत्काल जारी करने की मांग की है।भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक किसानों को योजना की पहली किश्त की भी राशि नहीं मिली है जबकि बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में सत्ता का स्थानांतरण भी हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से ज.

see more..

राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर में खड़ा किया उम्मीदवार

12 Jul 2026 | 3:46 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन और निरंकुश, नौकरशाही के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है । .

see more..

नीतीश अस्वस्थ पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी से मिले, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

12 Jul 2026 | 3:29 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाजरत पूर्व मंत्री एवं विधायक महेश्वर हजारी से मुलाकात मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।.

see more..

नीतीश कुमार ने बापू टावर में महात्मा गांधी पर आधारित दुर्लभ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

12 Jul 2026 | 3:16 PM

पटना,12 जुलाई (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित बापू टावर में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित महात्मा गांधी से संबंधित मूल एवं दुर्लभ संग्रहों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।.

see more..

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशी का जीत है : दीपक प्रकाश

12 Jul 2026 | 3:06 PM

शेखपुरा,12 जुलाई (वार्ता) बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत तय है और गठबंधन के घटक दलों को एक जुट हो कर इसमें भाग लेना चाहिए।.

see more..