Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:55 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मधुबनी में डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन

मधुबनी, 05 जून (वार्ता)सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मधुबनी जिला प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया है। यह निर्णय परिवहन विभाग के निर्देश के आलोक में लिया गया है।जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा गठित इस टास्क फोर्स का उद्देश्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, हाइवे पेट्रोलिंग, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के संचालन, दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और सिविल सर्जन को सदस्य तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को सदस्य-सचिव नामित किया गया है।
समिति में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी तथा थानाध्यक्षों को भी सदस्य बनाया गया है।इसके अतिरिक्त जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष और सचिव को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस टास्क फोर्स के गठन से सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने और राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा में नवाचार पर हुई विस्तृत चर्चा

12 Jul 2026 | 5:38 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के साथ शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।.

see more..

सारण: सड़क दुघर्टना में महिला की मौत

12 Jul 2026 | 5:30 PM

छपरा ,12 जुलाई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई।.

see more..

राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन

12 Jul 2026 | 5:26 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढाने के साथ पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन किया गया है। .

see more..

स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12 Jul 2026 | 5:18 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110 वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर राजेश राठौड़ ने स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रो.

see more..

बिपार्ड में विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय 'प्रबोधन कार्यक्रम' सफलतापूर्वक संपन्न

12 Jul 2026 | 5:15 PM

गयाजी, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार विधान सभा की ओर से विधायकों के लिए प्राईड, लोक सभा तथा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित 'प्रबोधन कार्यक्रम' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। .

see more..