Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:12 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व मध्य रेल ने चलाया जागरूकता अभियान, महाप्रबंधक ने किया पौधारोपण

हाजीपुर, 05 जून (वार्ता) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मधु विहार कॉलोनी, दानापुर तथा निर्माणाधीन पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित मुख्यालय एवं मंडल के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा सुनीता सिंह तथा महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा निशी देव ने भी संगठन की अन्य सदस्याओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पूर्व मध्य रेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर 15 मई से 5 जून तक पांचों मंडलों में व्यापक जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों, रेल कॉलोनियों, कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अनेक पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" पहल को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और परिसरों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस पहल ने हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को भी मजबूत किया है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों पर पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में गैर-सरकारी संगठनों तथा वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पार्कों एवं उद्यानों के रखरखाव तथा रेलवे ट्रैक और परिसरों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पूर्व मध्य रेल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रेम
वार्ता
More News

पटना से शुरू हो रहा जिलों की समीक्षा का दूसरा चरण, 13 जुलाई को होगी पहली बैठक

12 Jul 2026 | 4:39 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलों की समीक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। दूसरे चरण की पहली समीक्षा बैठक 13 जुलाई को पटना जिले से होगी। इस बैठक में पटना जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण मामलों तथा जन शिकायतों में प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।.

see more..

जयंती के अवसर राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

12 Jul 2026 | 4:37 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्णापुरी पार्क, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

मीठापुर व्यवसायिक संघ ने राजग प्रत्याशी नीरज सिन्हा को दिया समर्थन, व्यापारियों ने जताया जीत का भरोसा

12 Jul 2026 | 4:03 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को मीठापुर व्यवसायिक संघ की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित प्रत्याशी नीरज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित व्यवसायी समाज ने सर्वसम्मति से नीरज सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर का सर्वांगीण विकास, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का और अधिक विस्तार सुनिश्चित होगा।.

see more..

जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की राशि जारी करे सरकारः भाकपा

12 Jul 2026 | 4:01 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को घोषित राशि तत्काल जारी करने की मांग की है।भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक किसानों को योजना की पहली किश्त की भी राशि नहीं मिली है जबकि बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में सत्ता का स्थानांतरण भी हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से ज.

see more..

राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर में खड़ा किया उम्मीदवार

12 Jul 2026 | 3:46 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा ने राजनीतिक कुप्रबंधन और निरंकुश, नौकरशाही के खिलाफ स्वर उठाने के इरादे से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है । .

see more..