Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:54 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव को मुख्य पथ पर रखकर किया सड़क जाम

छपरा,06 जून (वार्ता) बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतका की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के पीरारी गांव निवासी रणजीत राम की 28 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर संगीता देवी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में प्रसव कराने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही संगीता देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा में नवाचार पर हुई विस्तृत चर्चा

12 Jul 2026 | 5:38 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के साथ शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।.

see more..

सारण: सड़क दुघर्टना में महिला की मौत

12 Jul 2026 | 5:30 PM

छपरा ,12 जुलाई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई।.

see more..

राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन

12 Jul 2026 | 5:26 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढाने के साथ पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन किया गया है। .

see more..

स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12 Jul 2026 | 5:18 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110 वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर राजेश राठौड़ ने स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रो.

see more..

बिपार्ड में विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय 'प्रबोधन कार्यक्रम' सफलतापूर्वक संपन्न

12 Jul 2026 | 5:15 PM

गयाजी, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार विधान सभा की ओर से विधायकों के लिए प्राईड, लोक सभा तथा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित 'प्रबोधन कार्यक्रम' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। .

see more..