Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:23 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के बोकारो जिले में सड़क दुर्घटना और बीमारी से दो मजदूरों की मौत के बाद नियोजन की मांग को लेकर डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट का गेट जाम

बोकारो, 08 जून (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना और बीमारी से हुए दो की मौत के बाद डीवीसी चंद्रपुरा में कार्यरत मृतक मजदूरों के परिजन के नियोजन की मांग को लेकर डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट का गेट मजदूरों और नेताओं ने जाम कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि चंद्रपुरा डी.वी.सी. प्लांट के .सी.एच.पी. साइड में कार्यरत सीताराम महतो बीते दिनों घर जाने के क्रम मे नर्रा पहाड़ी सिंगारी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यूनियन के नेता एवं प्लांट में कार्यरत मजदूर लाश लेकर धरना पर बैठ कर नियोजन की मांग कर रहे हैं। समर्थन मे डुमरी विधायक जयराम महतो, राजू महतो भी आंदोलन मे शामिल होकर धरना मे बैठ गए। एक अन्य मजदूर ईश्वर दास बीमार चल रह था। ईश्वर दास का भी निधन हो गया।
आंदोलनकारी दोनों मजदूरों के परिजन को नियोजन की मांग कर रहे हैं। धरना स्थल पर प्रशासन की और से स्थानीय बी डी ओ सह सी ओ ईश्वर दयाल महतो, थाना प्रभारी बिक्रम कुमार तैनात हैं।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..