Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:57 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार फिल्म नीति से कलाकारों को मिलेगा रोजगार: कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

पटना, 08 जून (वार्ता)बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा है कि राज्य की फिल्म नीति के माध्यम से स्थानीय कलाकारों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और यह नीति राज्य में फिल्म उद्योग को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। डॉ. प्रमोद कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, कला एवं संस्कृति के विकास तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने अभिनेता कन्हैया सिंह को हाल ही में मोतिहारी में पूरी हुई हिन्दी फिल्म “सरकारी मीडियम” के लिए शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के तहत राज्य में फिल्म शूटिंग करने पर निर्माताओं को चार करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही फिल्मों में बिहार के स्थानीय कलाकारों को अवसर देने पर उन्हें दी गई राशि का 50 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे राज्य के कलाकारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि नीति निर्माण के दौरान विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन किया गया तथा फिल्म निर्माताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया। उन्होंने कहा कि अब तक 50 से अधिक फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति दी जा चुकी है और अधिकांश फिल्मों की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
मंत्री ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शूटिंग परमिशन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसे बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं वेंडरों का एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे फिल्म उद्योग को और अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है तथा उसी के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..