Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:36 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार किसानों को मिलेगा 43 करोड़ का बकाया, मिल चालू होने का रास्ता साफ

पटना, 09 जून (वार्ता) बिहार में गोपालगंज जिले के सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में किसानों के वर्षों पुराने बकाये के भुगतान के लिए 42.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से न केवल किसानों को उनका हक मिलेगा साथ ही बंद पड़ी मिल के दोबारा शुरू होने और सूबे में 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का रास्ता भी साफ हो गया है। कैबिनेट की इस हरी झंडी के बाद लंबे समय से अपने बकाये का इंतजार कर रहे किसानों को अब उनके ईख मूल्य का भुगतान किया जाएगा। सरकार का स्पष्ट मानना है कि इस भुगतान से किसानों की आमदनी में इजाफा होगा और वे फिर से गन्ने की खेती की ओर लौटेंगे। गन्ने की खेती दोबारा शुरू होने से चीनी मिल के फिर से चालू होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित एवं कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिलों का पुनः परिचालन तथा नई चीनी मिलों की स्थापना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि एनसीएलटी में लंबित मामलों के शीघ्र समाधान एवं मिलों के संचालन के लिये सरकार विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है, जिससे गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा तथा राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि सासामूसा चीनी मिल के किसानों का बकाया भुगतान हमारी प्राथमिकता सूची में था। कैबिनेट से मिली इस मंजूरी के बाद जल्द ही 14 हजार किसानों के खातों में उनके हक का पैसा जाएगा। इससे न सिर्फ हमारे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि मिल चालू होने से गोपालगंज और आसपास के इलाकों में रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।
राज्य सरकार की इस वृहद योजना से नये चीनी मिल की स्थापना होगी, जिससे राज्य में चीनी के साथ-साथ इथेनॉल और बिजली के उत्पादन में भी भारी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले सीतामढ़ी स्थित रीगा चीनी मिल के किसानों के बकाये के लिए भी 51.31 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। एनसीएलटी कोर्ट के फैसले के बाद रीगा मिल का चालू होना संभव हो सका और किसानों को वर्ष 2025 में उनके बकाये का वास्तविक भुगतान कर दिया गया। रीगा की इसी कामयाबी को अब सासामूसा में दोहराने की पूरी तैयारी है।
प्रेम
वार्ता
More News

208 एकड़ में आकार लेगा नया विक्रमशिला, लौटेगी सदियों पुरानी शैक्षणिक विरासत

15 Jul 2026 | 7:20 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता)राज्य सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निमाण करवाने के बाद अब ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुराने गौरव को वापस लाने की कवायद तेज कर दी है। भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में करीब 208 एकड़ भूमि में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बुधवार को भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उस भूमि को शिक्षा विभाग को हस्तानांतरित कर दी। इसके बाद इसके पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इतिहास के जानकारों के अनुसार.

see more..

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग समेत विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2026 | 7:18 PM

कोडरमा, 15 जुलाई (वार्ता) झारखंड में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। .

see more..

कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

15 Jul 2026 | 6:36 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता)विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से पटना सिटी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), में कोरियन भाषा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने किया। .

see more..

नए डिग्री कॉलेजों के खुलने से बिहार में शैक्षणिक क्रांति आएगी : मंत्री

15 Jul 2026 | 6:31 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने बुधवार को पटना के सम्पतचक (चैनपुर) स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इनके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार सरकार उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। .

see more..

राज्यपाल ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया

15 Jul 2026 | 6:26 PM

बिहारशरीफ, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय को मिली नई सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह डिजिटल शिक्षा और आधुनिक संचार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संचार परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है तथा भारत को इसके माध्यम से अपनी सभ्यतागत विरासत और उपलब्धियों की कहानी विश्व के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करनी चाहिए। .

see more..