Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:48 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के पलामू जिले में इंस्टाग्राम पर देशी कट्टा के साथ स्टेटस डालना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

मेदिनीनगर, 12 जून (वार्ता) झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा ओपी अंतर्गत सरसोत गांव के निवासी उपेंद्र साव के 19 वर्षीय पुत्र अभय कुमार उर्फ लड्डू को सोशल मीडिया पर देशी कट्टा के साथ स्टेटस लगाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले में हरिहरगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 105/26 दर्ज किया गया है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति को भी अभियुक्त बनाया गया है।
छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व अभय कुमार उर्फ लड्डू द्वारा इंस्टाग्राम पर देशी कट्टा के साथ लगाया गया। स्टेटस पुलिस की नजर में आया।
गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर सरसोत गांव स्थित बड़की आहर के समीप एक कुएं के पास ईंट के नीचे अखबार में लपेटकर छिपाया गया एक देशी हथियार बरामद किया गया।
वहीं दूसरा हथियार भी कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य कुएं से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, कुएं से हथियार निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए डीजल पंप की सहायता से कुएं का पानी निकाला गया, जिसके बाद हथियार को बरामद किया जा सका।
एसडीपीओ ने बताया कि पूरे अभियान में पथरा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

208 एकड़ में आकार लेगा नया विक्रमशिला, लौटेगी सदियों पुरानी शैक्षणिक विरासत

15 Jul 2026 | 7:20 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता)राज्य सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निमाण करवाने के बाद अब ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुराने गौरव को वापस लाने की कवायद तेज कर दी है। भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में करीब 208 एकड़ भूमि में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बुधवार को भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उस भूमि को शिक्षा विभाग को हस्तानांतरित कर दी। इसके बाद इसके पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इतिहास के जानकारों के अनुसार.

see more..

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग समेत विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2026 | 7:18 PM

कोडरमा, 15 जुलाई (वार्ता) झारखंड में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। .

see more..

कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

15 Jul 2026 | 6:36 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता)विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से पटना सिटी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), में कोरियन भाषा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने किया। .

see more..

नए डिग्री कॉलेजों के खुलने से बिहार में शैक्षणिक क्रांति आएगी : मंत्री

15 Jul 2026 | 6:31 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने बुधवार को पटना के सम्पतचक (चैनपुर) स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इनके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार सरकार उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। .

see more..

राज्यपाल ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया

15 Jul 2026 | 6:26 PM

बिहारशरीफ, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय को मिली नई सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह डिजिटल शिक्षा और आधुनिक संचार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संचार परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है तथा भारत को इसके माध्यम से अपनी सभ्यतागत विरासत और उपलब्धियों की कहानी विश्व के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करनी चाहिए। .

see more..