Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

लखीसराय,12 जून (वार्ता)बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकार शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में बताया गया कि शिविर के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन, सत्यापन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएं तथा प्रत्येक काउंटर पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था, प्रशिक्षित कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉल तथा पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में शिविर स्थल का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पूर्व से ही उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिकाधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।
प्रत्येक प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो शिविर के दोनों दिनों में स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
बैठक में ऑनलाइन प्रगति प्रतिवेदन, विभागवार समन्वय तथा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं लाभुकों की संख्या के नियमित संधारण पर भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को सफल एवं जनोपयोगी बनाने का निर्देश दिया।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..