Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद हंगामा

छपरा, 07 जुलाई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को काबू में लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेनहारा गांव निवासी मृत युवक चंद्रशेखर के परिजनों ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि गत दिनों चंद्रशेखर को पेट दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत होने पर उन्हें ‘मां इमरजेंसी हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि तीन दिनों तक इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बाहर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद मृतक का शव लेकर उसके परिजन शुरू में इलाज हुए अस्पताल में पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामे के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत : एसएफआई झारखंड

18 Aug 2026 | 12:55 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) झारखंड ने आज यहां कहा कि टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का सरकार का फैसला छात्रों के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है और इस फैसले का स्वागत करता है।.

see more..

झारखंड में अगले छह दिन बारिश से राहत नहीं, तीन जिलों में रेड अलर्ट

18 Aug 2026 | 12:53 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा।.

see more..

कला की साधना को मिला सरकार का सम्मान, कलाकार पेंशन बनी बुढ़ापे की मजबूत लाठी

18 Aug 2026 | 12:17 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना कलाकार पेंशन म्यूजिक, पेंटिंग, नृत्य, तबलावादन, बांसुरीवादन समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना के लाभार्थी कलाकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर महीने पेंशन देकर हम कलाकारों को बुढ़ापे के लाचार दिनों में मजबूत सहारा प्रदान किया है।.

see more..

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, छात्रों ने मनाया जश्न, सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी

17 Aug 2026 | 11:34 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा समेत टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को आज रद्द करने का फैसला लिया है। .

see more..

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द,अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म कमेटी

17 Aug 2026 | 11:04 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।.

see more..