Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:12 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


दरभंगा :स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

दरभंगा, 08 जुलाई (वार्ता) बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपाधीक्षक उदय शंकर ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने संचालित "सिया स्पा" नामक स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक ग्राहक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन युवतियां, स्पा सेंटर संचालक की पत्नी, एक ग्राहक तथा स्पा सेंटर का मैनेजर शामिल हैं। गिरफ्तार चारों महिलाओं को पुलिस संरक्षण में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक उदय शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, गुजरात समेत अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। उन्हें शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया जाता था और ग्राहक मिलने पर स्पा सेंटर बुलाया जाता था। जांच के दौरान मैनेजर और एक युवती के मोबाइल फोन से कई अन्य युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार ग्राहकों को पहले मोबाइल फोन पर युवतियों की तस्वीरें दिखाई जाती थी और पसंद आने पर उन्हें स्पा सेंटर बुलाया जाता था।उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर लगभग तीन माह पहले ही शुरू हुआ था। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
श्री शंकर ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम से साक्ष्य एवं नमूने एकत्र कराए गए हैं। एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

सरस्वती विद्या निकेतन योजना के विस्तार से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मिथिलेश तिवारी

15 Jul 2026 | 10:00 PM

पटना,15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) योजना के विस्तार संबंधी राज्य मंत्रिपरिषद् के फैसले का बिहार की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। .

see more..

पटना :चोरी के 28 मोबाइल और बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 9:57 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने चोरी के 28 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान नदी थाना को सूचना मिली थी कि बांसतल गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा उसके पास कई चोरी के मोबाइल मौजूद हैं।.

see more..

बिहार के सरकारी स्कूलों में एआई आधारित लाइव कक्षायें शुरू की जाएँगी: मुख्यमंत्री

15 Jul 2026 | 9:54 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता ) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 16 जुलाई से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्कूल ‘लाइव क्लासेस कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।.

see more..

बांकीपुर की जनता दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करें :शत्रुघ्न सिन्हा

15 Jul 2026 | 9:49 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रशंसा की और वहां के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उठ कर श्री किशोर का समर्थन करें।श्री सिन्हा ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर सबसे योग्य उम्मीदवार होने के साथ एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार तथा जन-जन के नेता हैं। उन्होंने कहा कि श्री किशोर जिंदगी की हर परीक्षा में सफल रहे हैं।.

see more..

वज्रपात से बुजुर्ग किसान की मौत

15 Jul 2026 | 9:38 PM

शेखपुरा, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुरम मोहल्ला निवासी अर्जुन यादव (80) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से गिरिहिंडा के निवासी थे और काशीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार की शाम वह अपनी भैंस को चराकर बघार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..