Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:30 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की बैठक

पटना, 08 जुलाई (वार्ता)उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में उद्योगों के विकास, उद्यमियों के हितों के संरक्षण तथा निवेश एवं व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने राज्य के उद्यमियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने उद्यमियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने, भूमि आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, बैंकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने, उद्यमियों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण की व्यवस्था विकसित करने, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव रखे।
उद्योग मंत्री ने आयोग द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के लिए बेहतर औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने तथा उद्योगों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बैठक में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार निराला सहित आयोग के सदस्य गणेश साव,रोहित चन्द्रा, कमलजीत सिंह, श्रीमती किरण गुप्ता एवं आलोक कुमार भगत, मुकुल कुमार गुप्ता, उद्योग निदेशक-सह-सदस्य सचिव तथा अनिल कुमार, अपर सचिव, उद्योग विभाग सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

सरस्वती विद्या निकेतन योजना के विस्तार से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मिथिलेश तिवारी

15 Jul 2026 | 10:00 PM

पटना,15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) योजना के विस्तार संबंधी राज्य मंत्रिपरिषद् के फैसले का बिहार की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। .

see more..

पटना :चोरी के 28 मोबाइल और बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 9:57 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने चोरी के 28 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान नदी थाना को सूचना मिली थी कि बांसतल गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा उसके पास कई चोरी के मोबाइल मौजूद हैं।.

see more..

बिहार के सरकारी स्कूलों में एआई आधारित लाइव कक्षायें शुरू की जाएँगी: मुख्यमंत्री

15 Jul 2026 | 9:54 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता ) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 16 जुलाई से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्कूल ‘लाइव क्लासेस कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।.

see more..

बांकीपुर की जनता दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करें :शत्रुघ्न सिन्हा

15 Jul 2026 | 9:49 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रशंसा की और वहां के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उठ कर श्री किशोर का समर्थन करें।श्री सिन्हा ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर सबसे योग्य उम्मीदवार होने के साथ एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार तथा जन-जन के नेता हैं। उन्होंने कहा कि श्री किशोर जिंदगी की हर परीक्षा में सफल रहे हैं।.

see more..

वज्रपात से बुजुर्ग किसान की मौत

15 Jul 2026 | 9:38 PM

शेखपुरा, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुरम मोहल्ला निवासी अर्जुन यादव (80) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से गिरिहिंडा के निवासी थे और काशीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार की शाम वह अपनी भैंस को चराकर बघार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..