Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:03 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


फसल क्षति की रिपोर्ट सही तरीके से बनाएं, किसानों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं : श्रवण कुमार

पटना, 08 जुलाई (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसल क्षति के मामलों में मुआवजे के लिए सही आकलन रिपोर्ट तैयार की जाए। मंत्री श्री कुमार बुधवार को राजगीर प्रखंड के बिरजू बीघा गांव में अग्निकांड से प्रभावित किसानों के बीच गेहूं फसल क्षति के मुआवजे का चेक वितरित करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी खजाने पर आपदा पीड़ित परिवारों का पहला अधिकार है और इस सिद्धांत का हर हाल में पालन होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रभावित किसानों ने मंत्री से शिकायत की कि फसल क्षति का आकलन कम किया गया, जिससे उन्हें अपेक्षा से कम मुआवजा मिला। इस पर श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन की समीक्षा कर जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने बिरजू बीघा और गोपडीहा गांव के नौ लाभुकों के बीच कुल 59,112 रुपये के मुआवजा चेक वितरित किए।
प्रेम
वार्ता
More News

सरस्वती विद्या निकेतन योजना के विस्तार से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मिथिलेश तिवारी

15 Jul 2026 | 10:00 PM

पटना,15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) योजना के विस्तार संबंधी राज्य मंत्रिपरिषद् के फैसले का बिहार की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। .

see more..

पटना :चोरी के 28 मोबाइल और बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 9:57 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने चोरी के 28 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान नदी थाना को सूचना मिली थी कि बांसतल गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा उसके पास कई चोरी के मोबाइल मौजूद हैं।.

see more..

बिहार के सरकारी स्कूलों में एआई आधारित लाइव कक्षायें शुरू की जाएँगी: मुख्यमंत्री

15 Jul 2026 | 9:54 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता ) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 16 जुलाई से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्कूल ‘लाइव क्लासेस कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।.

see more..

बांकीपुर की जनता दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करें :शत्रुघ्न सिन्हा

15 Jul 2026 | 9:49 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रशंसा की और वहां के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उठ कर श्री किशोर का समर्थन करें।श्री सिन्हा ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर सबसे योग्य उम्मीदवार होने के साथ एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार तथा जन-जन के नेता हैं। उन्होंने कहा कि श्री किशोर जिंदगी की हर परीक्षा में सफल रहे हैं।.

see more..

वज्रपात से बुजुर्ग किसान की मौत

15 Jul 2026 | 9:38 PM

शेखपुरा, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुरम मोहल्ला निवासी अर्जुन यादव (80) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से गिरिहिंडा के निवासी थे और काशीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार की शाम वह अपनी भैंस को चराकर बघार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..