Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:25 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गया: सड़क हादसे में कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

गया जी, 09 जुलाई (वार्ता) बिहार के गया जिले में डोभी-पटना फोरलेन पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
यह हादसा बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के पास बीती रात करीब 1:30 बजे हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाद से लदा दस चक्का ट्रक सर्विस लेन से विपरीत दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था। इसी दौरान डोभी से पटना की ओर तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक के दाहिने हिस्से में बने डीजल टैंक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजल टैंक फट गया और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
आग ने कुछ ही पलों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई तथा कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
इस हादसे के बाद पुलिस ने घायल चालक को तत्काल मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि ट्रक का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को कार से कुछ खाली शराब की बोतलें भी मिली हैं।
सूचना मिलते ही बोधगया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह जेसीबी और क्रेन की मदद से जले हुए वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है। साथ ही फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश भी की जा रही है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

सरस्वती विद्या निकेतन योजना के विस्तार से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मिथिलेश तिवारी

15 Jul 2026 | 10:00 PM

पटना,15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) योजना के विस्तार संबंधी राज्य मंत्रिपरिषद् के फैसले का बिहार की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। .

see more..

पटना :चोरी के 28 मोबाइल और बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 9:57 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने चोरी के 28 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान नदी थाना को सूचना मिली थी कि बांसतल गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा उसके पास कई चोरी के मोबाइल मौजूद हैं।.

see more..

बिहार के सरकारी स्कूलों में एआई आधारित लाइव कक्षायें शुरू की जाएँगी: मुख्यमंत्री

15 Jul 2026 | 9:54 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता ) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 16 जुलाई से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्कूल ‘लाइव क्लासेस कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।.

see more..

बांकीपुर की जनता दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करें :शत्रुघ्न सिन्हा

15 Jul 2026 | 9:49 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रशंसा की और वहां के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उठ कर श्री किशोर का समर्थन करें।श्री सिन्हा ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर सबसे योग्य उम्मीदवार होने के साथ एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार तथा जन-जन के नेता हैं। उन्होंने कहा कि श्री किशोर जिंदगी की हर परीक्षा में सफल रहे हैं।.

see more..

वज्रपात से बुजुर्ग किसान की मौत

15 Jul 2026 | 9:38 PM

शेखपुरा, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुरम मोहल्ला निवासी अर्जुन यादव (80) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से गिरिहिंडा के निवासी थे और काशीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार की शाम वह अपनी भैंस को चराकर बघार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..