Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


अनुशासनहीनता के मामले में बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी पर कार्रवाई

पटना, 09 जुलाई (वार्ता) राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए पटना जिले के बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। मंत्री डॉ.जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी राजस्व प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी पियूष मिश्रा के विरुद्ध विभिन्न गंभीर आरोपों के आधार पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। आरोपों में वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना, सरकारी कार्यों के निष्पादन में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता तथा सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं।
मंत्री ने कहा कि राजस्व प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें, पारदर्शिता बनाए रखें तथा जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मंत्री ने बताया कि पिछले महज एक महीने में अबतक 63 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले भी भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज में अनियमितता, सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में कई अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
मंत्री ने दोहराया कि विभाग में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा इस लक्ष्य में बाधा बनने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रेम
वार्ता
More News

सरस्वती विद्या निकेतन योजना के विस्तार से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मिथिलेश तिवारी

15 Jul 2026 | 10:00 PM

पटना,15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) योजना के विस्तार संबंधी राज्य मंत्रिपरिषद् के फैसले का बिहार की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। .

see more..

पटना :चोरी के 28 मोबाइल और बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 9:57 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने चोरी के 28 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान नदी थाना को सूचना मिली थी कि बांसतल गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा उसके पास कई चोरी के मोबाइल मौजूद हैं।.

see more..

बिहार के सरकारी स्कूलों में एआई आधारित लाइव कक्षायें शुरू की जाएँगी: मुख्यमंत्री

15 Jul 2026 | 9:54 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता ) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 16 जुलाई से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्कूल ‘लाइव क्लासेस कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।.

see more..

बांकीपुर की जनता दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करें :शत्रुघ्न सिन्हा

15 Jul 2026 | 9:49 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रशंसा की और वहां के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह दलगत राजनीति और जातिगत सीमाओं से उठ कर श्री किशोर का समर्थन करें।श्री सिन्हा ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर सबसे योग्य उम्मीदवार होने के साथ एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार तथा जन-जन के नेता हैं। उन्होंने कहा कि श्री किशोर जिंदगी की हर परीक्षा में सफल रहे हैं।.

see more..

वज्रपात से बुजुर्ग किसान की मौत

15 Jul 2026 | 9:38 PM

शेखपुरा, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुरम मोहल्ला निवासी अर्जुन यादव (80) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से गिरिहिंडा के निवासी थे और काशीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार की शाम वह अपनी भैंस को चराकर बघार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..