Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


आधुनिक कृषि बाजारों से सशक्त होंगे किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति : विजय कुमार सिन्हा

पटना, 13 जुलाई (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि कृषि बाजारों को पुनर्जीवित कर उन्हें आधुनिक कृषि व्यापार केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि इन बाजारों में आधुनिक गोदाम, प्रशासनिक भवन, किसान विश्राम गृह, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, आंतरिक सड़कें, इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी तथा कृषि उत्पादों के विपणन की लागत भी कम होगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के 22 बाजार प्रांगणों के जीर्णाेद्धार, आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास की योजनाएं लगभग 1288.66 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जा रही हैं। इनमें से 08 बाजार प्रांगणों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष बाजार प्रांगणों में निर्माण एवं विकास कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने कहै कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक भंडारण, आधुनिक विपणन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण तथा बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के 12 बाजार प्रांगणों के आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास के लिए नाबार्ड की सहायता से संचालित योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में लगभग 46.03 करोड़ रुपये की राशि व्यय के लिए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार राज्य के 9 अन्य बाजार प्रांगणों के विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 59.23 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनके कृषि उत्पादों का उचित मूल्य उपलब्ध कराने तथा कृषि विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कृषि रोड मैप (2023-28) के अंतर्गत कृषि उपज बाजार प्रांगणों के आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। कृषि बाजारों का आधुनिकीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक बाजार प्रांगणों के विकसित होने से कृषि उत्पादों के संग्रहण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग तथा विपणन की सुविधाएं बेहतर होंगी। इससे राज्य के कृषि उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ेगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि आधुनिक बाजार प्रांगण कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देंगे, रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कृषि बाजार केवल खरीद-बिक्री के केंद्र नहीं रहेंगे, बल्कि कृषि व्यापार, मूल्य संवर्धन और ग्रामीण विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा है कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में अगले छह दिन बारिश से राहत नहीं, तीन जिलों में रेड अलर्ट

18 Aug 2026 | 12:53 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा।.

see more..

कला की साधना को मिला सरकार का सम्मान, कलाकार पेंशन बनी बुढ़ापे की मजबूत लाठी

18 Aug 2026 | 12:17 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना कलाकार पेंशन म्यूजिक, पेंटिंग, नृत्य, तबलावादन, बांसुरीवादन समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना के लाभार्थी कलाकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर महीने पेंशन देकर हम कलाकारों को बुढ़ापे के लाचार दिनों में मजबूत सहारा प्रदान किया है।.

see more..

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, छात्रों ने मनाया जश्न, सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी

17 Aug 2026 | 11:34 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा समेत टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को आज रद्द करने का फैसला लिया है। .

see more..

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द,अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म कमेटी

17 Aug 2026 | 11:04 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।.

see more..

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द

17 Aug 2026 | 10:10 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द कर दिया गया है।.

see more..