Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:00 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजनीति सरावगी भाजपा दो अंतिम पटना

श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।‎श्री सरावगी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि चेतना झाम, श्रुति श्री, आनंद मधुकर यादव एवं उनके साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। ‎उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए साथी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
‎भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला एक विशाल परिवार है। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा बिहार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। ‎उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार जितना बढ़ेगा, राष्ट्र निर्माण की ताकत उतनी बढ़ेगी।
‎मिलन समारोह में प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री राजेश झा (राजू), किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, समस्तीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत : एसएफआई झारखंड

18 Aug 2026 | 12:55 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) झारखंड ने आज यहां कहा कि टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का सरकार का फैसला छात्रों के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है और इस फैसले का स्वागत करता है।.

see more..

झारखंड में अगले छह दिन बारिश से राहत नहीं, तीन जिलों में रेड अलर्ट

18 Aug 2026 | 12:53 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा।.

see more..

कला की साधना को मिला सरकार का सम्मान, कलाकार पेंशन बनी बुढ़ापे की मजबूत लाठी

18 Aug 2026 | 12:17 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना कलाकार पेंशन म्यूजिक, पेंटिंग, नृत्य, तबलावादन, बांसुरीवादन समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना के लाभार्थी कलाकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर महीने पेंशन देकर हम कलाकारों को बुढ़ापे के लाचार दिनों में मजबूत सहारा प्रदान किया है।.

see more..

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, छात्रों ने मनाया जश्न, सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी

17 Aug 2026 | 11:34 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा समेत टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को आज रद्द करने का फैसला लिया है। .

see more..

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द,अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म कमेटी

17 Aug 2026 | 11:04 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।.

see more..