Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:42 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार में सीएसआर निवेश बढ़ाने के लिए आगे आएं कॉर्पोरेट संस्थाएं : मिथिलेश तिवारी

पटना, 17 जुलाई बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने देश की प्रमुख सामाजिक एवं कॉरपोरेट संस्थाओं से बिहार में निवेश करने और सामाजिक विकास कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
कर्नाटक के मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम में स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में देश के अन्य राज्यों की तुलना में कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिब्लिटी (सीएसआर) मद में अपेक्षाकृत कम खर्च होता है। ऐसे में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं के लिए बिहार में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेशकों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न संस्थाओं ने दक्षिण भारत में समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उसी प्रकार उत्तर भारत, विशेषकर बिहार के विकास में भी सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का यह मंच उत्तर और दक्षिण भारत के मिलन का प्रतीक है। जिस तरह आपने दक्षिण को संवारा, उसी तरह उत्तर को संवारने की भी जिम्मेदारी आपकी है।
शिक्षा मंत्री ने सत्य साई ग्राम में संचालित वेद विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन करने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने संस्थान की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक मॉडल बताया।
श्री तिवारी ने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से बिहार में भी कर्नाटक की तर्ज पर शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी संस्थान स्थापित करने का आग्रह किया। कहा कि मिशन लंबे समय से बिहार में अवसर तलाश रही है। आज सरकार खुद आपके पास आई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लगभग 97 हजार विद्यालयों में दो करोड़ से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें इस प्रकार की पहल से प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।
शैलेश
जारी वार्ता
More News

झारखंड के कोडरमा में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली

18 Aug 2026 | 1:44 PM

कोडरमा, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुंड में बैंक लूट की योजना बना रहे अपराधियों और पुलिस के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। .

see more..

टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत : एसएफआई झारखंड

18 Aug 2026 | 12:55 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) झारखंड ने आज यहां कहा कि टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का सरकार का फैसला छात्रों के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है और इस फैसले का स्वागत करता है।.

see more..

झारखंड में अगले छह दिन बारिश से राहत नहीं, तीन जिलों में रेड अलर्ट

18 Aug 2026 | 12:53 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा।.

see more..

कला की साधना को मिला सरकार का सम्मान, कलाकार पेंशन बनी बुढ़ापे की मजबूत लाठी

18 Aug 2026 | 12:17 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना कलाकार पेंशन म्यूजिक, पेंटिंग, नृत्य, तबलावादन, बांसुरीवादन समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना के लाभार्थी कलाकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर महीने पेंशन देकर हम कलाकारों को बुढ़ापे के लाचार दिनों में मजबूत सहारा प्रदान किया है।.

see more..

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, छात्रों ने मनाया जश्न, सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी

17 Aug 2026 | 11:34 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा समेत टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को आज रद्द करने का फैसला लिया है। .

see more..