Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:32 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण: सड़क दुघर्टना में एक की मौत

छपरा, 18 जुलाई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरवां गांव निवासी नन्द लाल महतो(60) सड़क मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान दरवां तालाब के नजदीक अनियंत्रित तेज रफ्तार सीएनजी आटोरिक्शा ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। घायलावस्था में आटोरिक्शा चालक उसे इसुआपुर प्राथमिक चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद भाग निकला, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही अज्ञात आटोरिक्शा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द,अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म कमेटी

17 Aug 2026 | 11:04 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।.

see more..

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द

17 Aug 2026 | 10:10 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द कर दिया गया है।.

see more..

स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति बाबू देवशरण सिंह को 126 वीं जयंती पर नमन: सभापति

17 Aug 2026 | 9:44 PM

पटना, 17 अगस्त (वार्ता)बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति बाबू देवशरण सिंह की 126 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सभापति श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय देवशरण बाबू स्वतंत्रता आंदोलन के कर्मठ सेनानी, जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। बिहार विधान परिषद के सभापति के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा, संसदीय परंपराओं और जनहित के मुद्दों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके योगदान को बिहार की राजनीति.

see more..

दशरथ मांझी को भारत रत्न से सम्मानित करे केंद्र सरकार : डॉ. संतोष कुमार सुमन

17 Aug 2026 | 9:39 PM

पटना, 17 अगस्त (वार्ता)हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। श्री सुमन ने कहा कि दशरथ मांझी केवल गया और बिहार के गौरव नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के महान प्रतीक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और 22 वर्षों के अथक संघर्ष से पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बनाया। उनका यह कार्य मानव संकल्प, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की ऐसी मिसाल है, जिसे देश हमेश.

see more..

जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज मंडल कारा का निरीक्षण किया

17 Aug 2026 | 9:31 PM

गोपालगंज,17 अगस्त (वार्ता) बिहार में गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को गोपालगंज मंडल कारा (चनावे) का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल कारा परिसर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।.

see more..