Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:51 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गन्ने के खेत से विवाहिता का शव बरामद, दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

बेतिया, 19 जुलाई (वार्ता)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में दफनया हुआ एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने दहेज हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मृतक के पति हरिओम महतो को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर माझरिया चंवर स्थित गन्ने के खेत से शव बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक निर्मला देवी (23) के भाई जीतू कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के साथ उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और मांग पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई को गला दबाकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पति समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

बिहार जीविका कार्यशाला दो अंतिम पटना

18 Aug 2026 | 8:16 PM

कार्यशाला में ग्रांट थॉर्नटन भारत के प्रतिनिधियों द्वारा कृषि क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से प्रोड्यूसर आर्गेनाईजेशन तक संस्थागत विकास, कृषि सेवाएं, बाजार एवं क्रेडिट लिंकेज तथा सामूहिक सुविधाओं पर चर्चा हुई। गैर-कृषि क्षेत्र में डिजाइन के विकास, कौशल प्रशिक्षण, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, बायर-सेलर मीट, ट्रेड फेयर एवं कॉरपोरेट कनेक्ट पर विशेष के आयोजन पर जोर दिया गया। साथ ही मशरूम, पोल्ट्री, वर्मी कम्पोस्ट, हैंडलूम एवं गारमेंटिंग जैसे उद्यमिता मॉडलों तथा लखपति दीदी की अवधारणा पर भी चर्चा की गई। .

see more..

जीविका द्वारा आजीविका संवर्धन एवं उद्यमिता विकास पर कार्यशाला का आयोजन

18 Aug 2026 | 8:14 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा ग्रांट थॉर्नटन के सहयोग से आज “लाइवलीहुड बेस्ट प्रैक्टिसेज: लखपति दीदी” विषय पर राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े उद्यमों को सुदृढ़ करना, कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्र में सामूहिक उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार के अवसरों से जोड़ते हुए उनकी उद्यमों को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाना रहा। कार्यशाला में कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्र के फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन, व्यक्तिगत एवं सामूहिक उद्यमिता मॉडल, बिजनेस प्लानिंग, प्रबंधन.

see more..

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल पटना के जिलाधिकारी से मिला

18 Aug 2026 | 8:03 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से पटना संग्रहालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मिला । प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा पटना में व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया ।.

see more..

राजनीति सरावगी तेजस्वी दो अंतिम पटना

18 Aug 2026 | 7:58 PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति लगातार हो रही है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ऐसे में समाप्त हो चुके मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाकर तेजस्वी यादव जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।श्री सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता अब राजनीतिक नारे और दिखावे की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास, रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य चाहिए। तेजस्वी यादव को जनता को यह बताना चाहिए कि अपने शासनकाल और विपक्ष की राजनीति के दौरान उन्होंने युवाओं के लिए क्या ठोस काम किया।.

see more..

तेजस्वी यादव का लोक भवन मार्च नहीं, अपना राजनीतिक कैरियर बचाओ मार्च : संजय सरावगी

18 Aug 2026 | 7:57 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बुधवार को प्रस्तावित लोक भवन मार्च को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव का यह लोक भवन मार्च नहीं, बल्कि उनका ‘राजनीतिक कैरियर बचाओ मार्च’ है। श्री सरावगी ने आज बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव अपने राजनीतिक अस्तित्व और कैरियर को बचाने के लिए यह मार्च निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर नाराजगी अब किसी से छिपी नहीं है।पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रस्तावित मार्च में लोगों से शामिल होने की अपील क.

see more..