Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:53 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


भागलपुर : शिक्षा योजना के तहत 17 माॅडल स्कूल का शुभारंभ

भागलपुर,19 जुलाई (वार्ता)बिहार के भागलपुर जिले में राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक विद्यालयी शिक्षा योजना के तहत आज 17 सरस्वती विद्या निकेतन (माॅडल स्कूल) का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम से जिले के 17 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया। इस योजना के अंतर्गत भागलपुर जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मॉडल स्कूल का चयन किया गया है, जिससे जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर जिले के सभी 17 माॅडल स्कूलों में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल की सराहना की गई।
इस दौरान जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में स्थापित माॅडल स्कूल का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे मॉडल स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति तथा समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधन, तकनीक आधारित शिक्षण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मॉडल स्कूल इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
श्रीमती पांडेय ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की तथा शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों का भी विकास करे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के सभी 17 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होंगे तथा नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मौके पर वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार भी मौजूद थे।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..