Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:51 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


551 आदर्श विद्यालय का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

बेगूसराय,19 जुलाई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को आई.ओ.सी.एल स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के '551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)' का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी विकसित समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है और बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक बच्चे को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि 'बिहार पढ़ेगा, तब बिहार आगे बढ़ेगा।' इसी संकल्प को साकार करने के लिए विद्यालय की शिक्षा में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों के समान गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी समान अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों से ऑनलाइन अध्ययन का अवसर मिल रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि 15 अगस्त से 'फिलो ऐप' के माध्यम से लाइव एवं इंटरैक्टिव कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस एप के माध्यम से बच्चे कभी भी लाइव क्लासेज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल स्टूडियो, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा नीट , जी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहने देना है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

दवाओं के विज्ञान से सुरक्षित उपचार तक: एम्स पटना में राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस 2026 का आयोजन

18 Aug 2026 | 7:32 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के फार्माकोलॉजी विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस 2026 मनाया। कार्यक्रम में भारतीय फार्माकोलॉजी के जनक सर (कर्नल) रामनाथ चोपड़ा के योगदान को याद करते हुए आधुनिक चिकित्सा में फार्माकोलॉजी की बदलती भूमिका पर चर्चा की गई।.

see more..

मुआवजा राशि बकाया रहने पर रामगढ़ उपायुक्त की चल संपत्तियों व सरकारी वाहनों की कुर्की का आदेश

18 Aug 2026 | 7:30 PM

रामगढ़, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के रामगढ़ में भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह विशेष न्यायाधीश (एल.ए.) शिवेन्दु द्विवेदी की अदालत ने उपायुक्त, रामगढ़ से संबंधित चल संपत्तियों तथा सरकारी वाहनों की कुर्की का आदेश जारी किया है। .

see more..

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को जागरूकता रथ रवाना

18 Aug 2026 | 7:28 PM

दरभंगा, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार में दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर श्री शर्मा ने आम लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से समाप्त करना समझदारी का कार्य है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।.

see more..

कृषि शिक्षा प्राप्त युवाओं को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में बिहार सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है: विजय सिन्हा

18 Aug 2026 | 7:24 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर ) की 97वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि बिहार सरकार कृषि शिक्षा प्राप्त युवाओं को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है और इसमें गति लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है।.

see more..

बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों में फेरबदल

18 Aug 2026 | 6:54 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) बिहार सरकार ने 18 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।.

see more..