Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार सम्राट आदर्श विद्यालय उद्घाटन दो बेगूसराय

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है कि एक दिन में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) खोले जा रहे हैं। इसमें 4 लाख बच्चे पढ़ेंगे। मॉडल स्कूल बच्चों के बेहतर भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नए विद्यालय नहीं हैं, बल्कि बिहार की नई शिक्षा नीति और विकसित बिहार के संकल्प के मजबूत आधार हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होगा। शिक्षकों की सुविधाओं के लिये भी सरकार ने कई कदम उठाये हैं। शिक्षकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये शिक्षकों का स्थानांतरण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से 29 जुलाई से शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को 211 डिग्री कॉलेज की शुरूआत की गयी। साथ ही विक्रमशिला विश्विद्यालय के लिये जमीन उपलब्ध करा दी गयी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बेगूसराय एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जन्मभूमि बेगूसराय में उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, शोध, साहित्य एवं भारतीय चिंतन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रकवि दिनकर के विचारों और साहित्यिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा। बेगूसराय में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर की स्थापना की जाएगी। यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। उन्होंने कहा कि सिमरिया से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पर्यटन, आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी तथा गंगा तट के विकास को भी गति प्राप्त होगी।
श्री चौधरी ने कहा कि रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बिहार की संपर्क व्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर बेगूसराय, मुंगेर सहित इस क्षेत्र के लोग कोलकाता की दूरी लगभग पाँच घंटे में तय कर सकेंगे। इससे उद्योग, व्यापार, कृषि, परिवहन एवं निवेश को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति एवं रोजगार के क्षेत्रों में समन्वित विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है। उन्नत शिक्षा से बेहतर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। एक करोड़ 81 लाख बहनों के खाते में 10 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

राजनीति सरावगी तेजस्वी दो अंतिम पटना

18 Aug 2026 | 7:58 PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति लगातार हो रही है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ऐसे में समाप्त हो चुके मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाकर तेजस्वी यादव जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।श्री सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता अब राजनीतिक नारे और दिखावे की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास, रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य चाहिए। तेजस्वी यादव को जनता को यह बताना चाहिए कि अपने शासनकाल और विपक्ष की राजनीति के दौरान उन्होंने युवाओं के लिए क्या ठोस काम किया।.

see more..

तेजस्वी यादव का लोक भवन मार्च नहीं, अपना राजनीतिक कैरियर बचाओ मार्च : संजय सरावगी

18 Aug 2026 | 7:57 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बुधवार को प्रस्तावित लोक भवन मार्च को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव का यह लोक भवन मार्च नहीं, बल्कि उनका ‘राजनीतिक कैरियर बचाओ मार्च’ है। श्री सरावगी ने आज बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव अपने राजनीतिक अस्तित्व और कैरियर को बचाने के लिए यह मार्च निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर नाराजगी अब किसी से छिपी नहीं है।पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रस्तावित मार्च में लोगों से शामिल होने की अपील क.

see more..

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 एवं घोषणापत्र अवश्य जमा करें: के. रवि कुमार

18 Aug 2026 | 7:55 PM

जामताड़ा/रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को जामताड़ा जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया।.

see more..

हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक

18 Aug 2026 | 7:54 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने छात्र हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि जेएसएससी सीजीएल सहित परीक्षा विवादों पर सरकार का निर्णय छात्रों की मेहनत, संघर्ष और न्याय की जीत है।.

see more..

जदयू के पूर्व विधायक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक

18 Aug 2026 | 7:49 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने पार्टी के भूतपूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।कामेश्वर नाथ दास का अंतिम संस्कार देवघर स्थित शिवगंगा श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर झारखंड के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो समेत अन्य शामिल हुए थे। .

see more..