Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:19 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


भ्रष्ट कुव्यवस्था से पीड़ित युवा पूरी तरह से लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं : प्रदीप यादव

रांची, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की वर्तमान परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
श्री यादव ने कहा कि आज देश के नौजवानों और छात्र-छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस भ्रष्ट कुव्यवस्था से पीड़ित युवा पूरी तरह से लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं।
श्री यादव ने रविवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि यह बेहद कड़वा सच है कि पेपर लीक के कारण देश में दो दर्जन से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं ने तंग आकर खुदकुशी कर ली है। लेकिन, सत्ता के नशे में चूर देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को न तो इन परिवारों का दर्द महसूस हो रहा है और न ही युवाओं के आक्रोश की गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री इन गंभीर हालातों से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं।
सरकारी रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए श्री यादव ने बताया कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक देश में विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं के 152 पेपर लीक हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैली इस बीमारी से करीब 7.5 करोड़ छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद आज तक किसी भी बड़े दोषी को सजा नहीं मिल सकी है और न ही सरकार ने इस पर कोई जवाबदेही तय की है। नीट परीक्षा के पेपर लीक के बाद जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, सरकार के किसी नुमाइंदे ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल तक जानने की जहमत नहीं उठाई।
श्री यादव ने कहा कि हर साल करोड़ों छात्र दिन-रात 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन यह भ्रष्ट व्यवस्था उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है। दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार को छात्रों के भविष्य की तनिक भी चिंता नहीं है। उनकी एकमात्र प्राथमिकता यह है कि कैसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जैसे देश के बड़े शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अपने विचारधारा के लोगों को बिठाया जाए।
श्री यादव ने कहा कि देश और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के इस दर्द को समझा है और उनकी आवाज को बुलंद करने का काम किया है। देहरादून और राजस्थान में सरकार ने उनके कार्यक्रमों को रोकने और स्थान रद्द करने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन युवाओं का राहुल गांधी पर अटूट विश्वास है। राहुल ने साफ कर दिया है कि वे राजनीति करने नहीं, बल्कि शिक्षा जगत से भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था को खत्म कर छात्रों की इस लड़ाई को ओधार देने आए हैं। उनके इस आह्वान पर हजारों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों में शिरकत की है।
इससे पहले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संयोजक कुमार राजा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान देश के 28 शहरों में 40 दिनों तक चलाया जा रहा है। इसके पहले और दूसरे सप्ताह के कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इस अभियान के तहत छात्रों से संवाद, मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई हैं। इसी कड़ी में आज मशाल जुलूस निकालकर छात्रों का संदेश सरकार तक पहुंचाया जा रहा है।
आज आयोजित इस महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू, महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव और कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा भी उपस्थित थे।
विनय/नीतिश
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..