Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:19 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


लोकतंत्र में संवाद सबसे प्रभावी समाधान, कानून का सम्मान भी उतना ही आवश्यक : डॉ. संतोष कुमार सुमन

पटना, 19 जुलाई (वार्ता)हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के संदर्भ में कहा कि भारत एक सशक्त लोकतंत्र है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को संविधान के दायरे में अपनी बात रखने का अधिकार है। डॉ. सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि किसी भी मतभेद का सबसे प्रभावी समाधान संवाद के माध्यम से ही निकलता है। इसलिए संयम, धैर्य और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
डॉ. सुमन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सदैव संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास किया है। यदि किसी विषय पर मतभेद हैं, तो उनका समाधान बातचीत और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से ही होना चाहिए। साथ ही यह भी आवश्यक है कि प्रत्येक आंदोलन कानून के दायरे में रहे और ऐसा कोई कदम न उठाया जाए जिससे जनजीवन, शांति व्यवस्था या राष्ट्रीय हित प्रभावित हो।
मंत्री ने कहा कि देश आज विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में टकराव के बजाय संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति विरोध में नहीं, बल्कि सहमति और समाधान खोजने की क्षमता में निहित है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) का मानना है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और हर संवेदनशील विषय का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए।
प्रेम
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..