Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार जलनिकासी अभियान दो अंतिम पटना

नगर आयुक्त ने देर रात मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न जोनों में तैनात अधिकारियों से जलनिकासी कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही फील्ड में मौजूद अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी गई।मानसून पूर्व तैयारियों का सबसे सकारात्मक परिणाम अटल पथ सर्विस लेन एवं मीठापुर बी एरिया लेन में देखने को मिला, जहां पूर्व वर्षों में जलजमाव की समस्या सामने आती रही थी। इस बार भारी वर्षा के बावजूद इन क्षेत्रों में कहीं भी जलजमाव नहीं हुआ। इसी प्रकार न्यू मार्केट क्षेत्र, जिसे जलजमाव की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, वहां बारिश के दौरान ही त्वरित जलनिकासी कर क्षेत्र को जलमुक्त कर दिया गया।
करबिगहिया, खेतान मार्केट, गांधी मैदान गेट संख्या-3, राजेंद्र नगर टर्मिनल सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी बारिश रुकने के लगभग आधे घंटे के भीतर जलनिकासी का कार्य पूरा कर लिया गया। यह सफलता पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सुपर सकर मशीनों एवं पंप स्टेट्स की लगातार तैनाती एवं संचालन के कारण संभव हो सकी। मशीनों के माध्यम से जलनिकासी कार्य बिना किसी व्यवधान के जारी रखा गया, जिससे पानी अधिक समय तक सड़कों पर नहीं ठहर सका।
वर्षा के दौरान एयरपोर्ट एवं रेडियो स्टेशन गोलंबर के पास पेड़ टूट कर गिरे, जिसे निगम की टीम द्वारा हटाते हुए यातायात के लिये व्यवस्था बहाल की गई।
रात्रिकालीन जलनिकासी अभियान के बाद सुबह की पाली की सफाई टीमों ने तत्काल मोर्चा संभाला। डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद निगम की फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा टीमों ने जलजमाव मुक्त कराए गए क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर डोर-टू-डोर छिड़काव अभियान चलाया।
वर्षा समाप्त होने के बाद बुडको एवं पटना नगर निगम के कंट्रोल रूम द्वारा सभी संप हाउस के जलस्तर, संचालित पंपों की संख्या, इनलेट एवं आउटलेट की स्थिति, संवेदनशील एवं निचले इलाकों में जलनिकासी के दौरान उत्पन्न किसी भी अवरोध संबंधी जानकारी का संकलन किया गया एवं विस्तृत रिपोर्ट संबंधित लाइन एजेंसियों एवं पदाधिकारियों के साथ साझा की गई, जिससे आवश्यकतानुसार त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पटना नगर निगम की सभी टीमें मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। संभावित वर्षा को देखते हुए सभी क्विक रिस्पॉन्स टीम, सुपर सकर मशीनें, पंपिंग यूनिट एवं सफाई कर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों को राहत उपलब्ध कराई जा सके।
प्रेम
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..