Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:45 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


शहरी मतदाताओं के सहयोग के लिए 20 जुलाई को भी सभी शहरी मतदान केंद्रों पर आयोजित की गई है विशेष कैंप: के. रवि कुमार

रांची, 19 जुलाई (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है इसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है।
श्री कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में मतदाताओं, बीएलए 2, बीएलओ, निर्वाचन से जुड़े हर स्तर पदाधिकारियों द्वारा आपसी सहभागिता से तीव्र गति से कार्य की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन्यूमरेशन फेज का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वर्तमान मतदाता सूची के प्रत्येक मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म भेजने एवं उनके भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए इन्यूमरेशन फॉर्म को संग्रहित कर डिजिटलाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
श्री कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची में एएसडीडीएफ सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 कि बैठक एवं चुनाव पाठशाल का आयोजन किया जा रहा है । वैसे मतदाता जो अपना फॉर्म भरकर एवं हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ को जमा करेंगें केवल उनका ही नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूचि के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में शामिल होगा।
श्री कुमार ने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को समय पर संपन्न करने के लिए विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। रविवार तक विशेष कैंप एवं बीएलओ द्वारा 65.64% कुल 1,73,70,620 मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य संपन्न कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म को वापस जमा होते ही उसे डिजिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि जल्द से जल्द अपने इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर दें जिससे उसे समय रहते डिजिटाइजेशन किया जा सके।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभी भी शहरी मतदाताओं के द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने की गति धीमी है। इसे गति देने एवं अधिक से अधिक बच्चे हुए मतदाताओं को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सहूलियत और शत्-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 जुलाई 2026 को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से शहरी मतदाता आसानी से अपने इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं एवं बचे हुए मतदाता जिन्हें किसी कारण से अभी भी इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं हुए है वे इसे विशेष कैम में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
श्री कुमार ने कहा कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर 97.81% कुल 2,58,82,942 मतदाताओं तक बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए है। बचे हुए मतदाता अपने बीएलओ से अवश्य संपर्क कर अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें।
विनय/नीतिश
वार्ता
More News

दवाओं के विज्ञान से सुरक्षित उपचार तक: एम्स पटना में राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस 2026 का आयोजन

18 Aug 2026 | 7:32 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के फार्माकोलॉजी विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस 2026 मनाया। कार्यक्रम में भारतीय फार्माकोलॉजी के जनक सर (कर्नल) रामनाथ चोपड़ा के योगदान को याद करते हुए आधुनिक चिकित्सा में फार्माकोलॉजी की बदलती भूमिका पर चर्चा की गई।.

see more..

मुआवजा राशि बकाया रहने पर रामगढ़ उपायुक्त की चल संपत्तियों व सरकारी वाहनों की कुर्की का आदेश

18 Aug 2026 | 7:30 PM

रामगढ़, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के रामगढ़ में भूमि अधिग्रहण मुआवजा मामले में बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह विशेष न्यायाधीश (एल.ए.) शिवेन्दु द्विवेदी की अदालत ने उपायुक्त, रामगढ़ से संबंधित चल संपत्तियों तथा सरकारी वाहनों की कुर्की का आदेश जारी किया है। .

see more..

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को जागरूकता रथ रवाना

18 Aug 2026 | 7:28 PM

दरभंगा, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार में दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर श्री शर्मा ने आम लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से समाप्त करना समझदारी का कार्य है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समाज में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।.

see more..

कृषि शिक्षा प्राप्त युवाओं को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में बिहार सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है: विजय सिन्हा

18 Aug 2026 | 7:24 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर ) की 97वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि बिहार सरकार कृषि शिक्षा प्राप्त युवाओं को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है और इसमें गति लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है।.

see more..

बिहार में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों में फेरबदल

18 Aug 2026 | 6:54 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) बिहार सरकार ने 18 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।.

see more..