Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मध्याह्न भोजन में छिपकली की पूंछ मिलने के बाद शिक्षा मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रधानाध्यापक को निलंबित किया, जांच के बाद सभी दोषियों पर होगी कार्रवाई होगी

पटना,19 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) में छिपकली की पूंछ मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है ।
इस इस घटना के बाद कुछ बच्चों के बीमार होने खबर आई थी, जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने देर शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा प्रखंड साधनसेवी और रसोइया को चयनमुक्त कर दिया गया है। मिड डे मील के डीपीओ पर भी कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित और रसोईये को चयन मुक्त कर दिया गया है और इस जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीईओ, मिड डे मील के डीपीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, रसोइया, साधनसेवी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए गये हैं।
श्री तिवारी ने मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी विद्यालय में इस प्रकार की घटना दोबारा सामने आती है, तो दोषी व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शैलेश
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..