Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


आगामी 15 अगस्त तक जिले की 54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित

दरभंगा, 20 जुलाई (वार्ता) बिहार के दरभंगा जिले में टीबी भारत मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय पोषण किट (फूड बास्केट) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित करते हुए कहा कि जिले की 54 पंचायतों को आगामी 15 अगस्त तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड बास्केट वितरित किए जा रहे हैं, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और उपचार अधिक प्रभावी हो सके।उन्होंने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उपलब्ध कराए गए 100 फूड बास्केट का वितरण कार्यक्रम में किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बैंकों के सहयोग से आगे भी अधिक संख्या में पोषण किट उपलब्ध कराकर जरूरतमंद टीबी मरीजों के बीच वितरित किए जाएंगे।
कौशल कुमार ने बताया कि जिले में टीबी की शीघ्र पहचान के लिए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब दो लाख लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसके आधार पर लगभग 13 हजार टीबी मरीजों की पहचान की गई है। सभी चिन्हित मरीजों को नियमित दवा और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले की 54 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से अभियान चला रहे हैं और 15 अगस्त तक इन पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 5,400 मरीजों के खातों में राशि हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि शेष पात्र मरीजों के खातों में भी शीघ्र राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है।
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम (स्वास्थ्य) प्रभात कुमार राजू, डीसीएम रवि कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सक एवं प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड के कोडरमा में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली

18 Aug 2026 | 1:44 PM

कोडरमा, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुंड में बैंक लूट की योजना बना रहे अपराधियों और पुलिस के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। .

see more..

टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत : एसएफआई झारखंड

18 Aug 2026 | 12:55 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) झारखंड ने आज यहां कहा कि टीडीपीएल के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का सरकार का फैसला छात्रों के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है और इस फैसले का स्वागत करता है।.

see more..

झारखंड में अगले छह दिन बारिश से राहत नहीं, तीन जिलों में रेड अलर्ट

18 Aug 2026 | 12:53 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा।.

see more..

कला की साधना को मिला सरकार का सम्मान, कलाकार पेंशन बनी बुढ़ापे की मजबूत लाठी

18 Aug 2026 | 12:17 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना कलाकार पेंशन म्यूजिक, पेंटिंग, नृत्य, तबलावादन, बांसुरीवादन समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। योजना के लाभार्थी कलाकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर महीने पेंशन देकर हम कलाकारों को बुढ़ापे के लाचार दिनों में मजबूत सहारा प्रदान किया है।.

see more..

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, छात्रों ने मनाया जश्न, सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी

17 Aug 2026 | 11:34 PM

रांची, 17 अगस्त (वार्ता) झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा समेत टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को आज रद्द करने का फैसला लिया है। .

see more..