Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:14 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मोतिहारी सदर के कार्यक्रम पदाधिकारी जीवन चंद्रा के मानदेय में तीन वर्षों तक 25 प्रतिशत की कटौती

मोतिहारी, 20 जुलाई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ सुमन यादव ने मनरेगा कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने वाले मोतिहारी सदर के कार्यक्रम पदाधिकारी जीवन चंद्रा के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
विभागीय प्रावधानों के तहत कार्यक्रम पदाधिकारी के मूल मानदेय में तीन वर्षों तक 25 प्रतिशत की कटौती का दंड अधिरोपित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जीवन चंद्रा से मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति नहीं करने, जीरो ऑफिस डे के दौरान प्रखंड मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, प्रखंड मुख्यालय में आवासन नहीं करने, ई-केवाईसी में अपेक्षित प्रगति नहीं करने तथा वीबीजी राम-जी के तहत एक भी पंचायत में मांग (डिमांड) उत्पन्न नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
इसके अलावा, आरोप है कि उन्होंने मांगे गए किसी भी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया और बिना अनुमति प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र से अनुपस्थित रहे। इसे कर्तव्यों में घोर लापरवाही, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता तथा वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना गया।
इन आरोपों के आधार पर विभागीय पत्रांक 196, 25 मार्च 2022 की कंडिका-01 के उपखंड-IV में निहित प्रावधानों के आलोक में जिलाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक, पूर्वी चंपारण ने जीवन चंद्रा के मूल मानदेय में 25 प्रतिशत की कटौती तीन वर्षों तक करने का दंडादेश जारी किया है।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..