Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:04 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


टाटा स्टील कार्बन उत्सर्जन घटाने करने की दिशा में कार्य कर रही है: सर्वेश कुमार

रांची, 20 जुलाई (वार्ता) देश में स्टील उत्पादन के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में टाटा स्टील बड़े स्तर पर निवेश करने जा रही है।
टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख सर्वेश कुमार ने सोमवार को यहां कहा कि कंपनी भारत में हिसारना तकनीक स्टील प्लांट में स्थापित करेगी। इस तकनीक से स्टील उत्पादन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आयेगी। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2035 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करना है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील कंपनी कार्बन उत्सर्जन हटाने की दिशा में कार्य कर रही है।
श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत में कार्बन उत्सर्जन में 15 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।नीदरलैंड में कंपनी कार्बन उत्सर्जन में 45 प्रतिशत तक कमी लाने की दिशा में काम कर रही है। वहीं यूनाइटेड किंगडम में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित स्टील उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पंजाब के लुधियाना में 100 प्रतिशत स्क्रैप आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि टाटा स्टील की देश और विदेश में पांच प्रमुख उत्पादन इकाइयां हैं। भारत में ओडिशा और जमशेदपुर संयंत्रों से वर्तमान में 25 मिलियन टन स्टील का उत्पादन हो रहा है।कंपनी इसे बढ़ाकर 40 मिलियन टन तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।
श्री कुमार ने कहा कि कंपनी डाउनस्ट्रीम उद्योगों में भी लगातार निवेश बढ़ा रही है। कांबी मिल की स्थापना पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसके अलावा सारंडा परियोजना में 1500 करोड़ रुपये तथा टाटा टिनप्लेट में 2600 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है, जिससे वाहनों का वजन और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्टील उद्योग के सामने कार्बन उत्सर्जन सबसे बड़ी चुनौती है। वर्तमान में एक टन स्टील उत्पादन पर औसतन 2.5 टन कार्बन का उत्सर्जन होता है।हिसारना तकनीक के जरिये इसे घटाकर 0.3 से 0.4 टन तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।कंपनी पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस, कार्बन उत्सर्जन कम करने वाली नई तकनीकों और इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, तीनों पर समानांतर रूप से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत का कुल स्टील उत्पादन करीब 150 मिलियन टन है, जबकि चीन में यह 800 मिलियन टन से अधिक है।
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए टाटा स्टील स्क्रैप आधारित स्टील उत्पादन को भी तेजी से बढ़ा रही है।
इस अवसर पर झारखंड के चीफ रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव अरविंद कुमार सिन्हा, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के राजेश सिन्हा, अमृतांशु, निभा शर्मा, अपूर्व शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विनय/ नीतीश
वार्ता
More News

तेजस्वी यादव का लोक भवन मार्च नहीं, अपना राजनीतिक कैरियर बचाओ मार्च : संजय सरावगी

18 Aug 2026 | 7:57 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बुधवार को प्रस्तावित लोक भवन मार्च को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव का यह लोक भवन मार्च नहीं, बल्कि उनका ‘राजनीतिक कैरियर बचाओ मार्च’ है। श्री सरावगी ने आज बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव अपने राजनीतिक अस्तित्व और कैरियर को बचाने के लिए यह मार्च निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर नाराजगी अब किसी से छिपी नहीं है।पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रस्तावित मार्च में लोगों से शामिल होने की अपील क.

see more..

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 एवं घोषणापत्र अवश्य जमा करें: के. रवि कुमार

18 Aug 2026 | 7:55 PM

जामताड़ा/रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को जामताड़ा जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया।.

see more..

हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक

18 Aug 2026 | 7:54 PM

रांची, 18 अगस्त (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने छात्र हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि जेएसएससी सीजीएल सहित परीक्षा विवादों पर सरकार का निर्णय छात्रों की मेहनत, संघर्ष और न्याय की जीत है।.

see more..

जदयू के पूर्व विधायक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक

18 Aug 2026 | 7:49 PM

पटना, 18 अगस्त (वार्ता)ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने पार्टी के भूतपूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।कामेश्वर नाथ दास का अंतिम संस्कार देवघर स्थित शिवगंगा श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर झारखंड के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो समेत अन्य शामिल हुए थे। .

see more..

नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, 50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

18 Aug 2026 | 7:42 PM

दरभंगा, 18 अगस्त (वार्ता)बिहार के दरभंगा जिले में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया है। नीलाम पत्र वाद निष्पादन पखवाड़ा के तहत जिले में 50 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।.

see more..