Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:01 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


वाटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक : श्रेयसी सिंह

पटना,20 जुलाई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा की कि राज्य में जल क्रीड़ाओं (वाटर स्पोर्ट्स)की अपार संभावनाएं हैं और इन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है।खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में आज खेल विभाग में स्टेडियम के नक्शे के अनुमोदन एवं खेल अवसंरचना के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रस्तावित स्टेडियम के नक्शे और उसमें किए गए विभिन्न संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
खेल मंत्री ने निर्देश दिये कि स्टेडियम में यूटिलिटी एरिया का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे इससे खेल परिसरों के बेहतर संचालन में सहायता मिले।
सुश्री श्रेयसी सिंह ने विशेष रूप से वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी एवं उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं हैं और इन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है।
बैठक में स्पोर्ट्स थीम आधारित अधोसंरचना को और बेहतर बनाने तथा स्टेडियम परिसर में ऐसी खेल गतिविधियों के लिए स्थान विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया, जो ओलंपिक स्तर पर खेली जाती हैं, लेकिन वर्तमान में बिहार में उपलब्ध नहीं हैं।
खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्टेडियम की योजना तैयार करते समय खिलाड़ियों की आवश्यकताओं, आधुनिक खेल सुविधाओं तथा भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखा जाए, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि खेल परिसरों को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रशिक्षण, खेल गतिविधियों और खेल संस्कृति के विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में सचिव, खेल विभाग दीपक आनंद, निदेशक, खेल विभाग आरिफ अहसन तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..