Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:03 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा किसानों के हितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल: विजय सिन्हा

पटना,20 जुलाई (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।
श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार सही समय पर उर्वरक उपलब्ध हो तथा उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े।
कृषि मंत्री ने बताया कि 20 जुलाई, 2026 की स्थिति के अनुसार राज्य में 4.55 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.38 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.54 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.69 लाख मीट्रिक टन एमओपी तथा 1.29 लाख मीट्रिक टन एसएसपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रखंडवार उर्वरकों का उप-आवंटन स्थानीय आवश्यकता एवं फसल आच्छादन के अनुरूप किया जाए, जिससे किसी भी क्षेत्र में कृत्रिम अभाव की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही किसानों को आवश्यकता के अनुरूप संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों के उपयोग के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाए।
श्री सिन्हा ने कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 20 जुलाई, 2026 तक अनियमितता के विरुद्ध 44 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 265 प्रतिष्ठानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र रद्द किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन कार्रवाइयों की जानकारी समाचार पत्रों सहित अन्य माध्यमों से किसानों तक भी पहुंचाई जाए, जिससे वह जागरूक रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर पॉस मशीन में प्रदर्शित उर्वरक की मात्रा एवं भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक का नियमित सत्यापन किया जाए। यदि कहीं भी गड़बड़ी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शैलेश
जारी वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..