Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:52 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम, फ्री टिकट की व्यवस्था

रांची, 20 जुलाई (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें एडिशन डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है।
राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।26 जुलाई से शुरू रहे मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त करेंगे। इसके लिए खेल निदेशालय ने व्यापक तैयारियाँ कर ली है। उक्त बातें खेल निदेशक छवि रंजन ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस अवसर पर इंडियन आर्मी के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे।
श्री रंजन ने कहा कि मैच देखने के लिए निःशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की तरफ़ मैच देखने के लिए निशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है। मैच देखने के लिए एक भी पैसे देने की ज़रूरत नहीं है। मैच के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक निःशुल्क टिकट वितरित किए जाएंगे। टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे और एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे।
स्टेडियम परिसर में गेट नंबर 11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट नंबर 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें। सुरक्षा जांच को देखते हुए देर से आने वाले दर्शकों को असुविधा हो सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में श्री रंजन ने कहा कि वर्ष 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। रांची में आयोजित इसके 135वें संस्करण में 24 टीमें पांच मेजबान शहरों में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल), आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भागीदारी होगी।
टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दर्शकों को हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खाद्य सामग्री, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, पेशेवर कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं होगी।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

राजनीति तेजस्वी छात्र मांग- दो अंतिम पटना

07 Aug 2026 | 9:06 PM

नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कथित फायरिंग की घटना से संबंधित तथ्यात्मक विवरण सार्वजनिक करने, फायरिंग की परिस्थितियों और इसे अधिकृत करने वाले अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस घटना के समय भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।उन्होंने फायरिंग का आदेश देने के लिए कथित रूप से जिम्मेदार सभी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस कार्.

see more..

तेजस्वी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की

07 Aug 2026 | 9:05 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट तथा अन्य पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर फायरिंग का आदेश देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.

see more..

बिहार के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे ‘आशा घर’, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुरक्षित प्रशिक्षण एवं आवासीय परिसर

07 Aug 2026 | 8:27 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता)बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बैठक, विश्राम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से "आशा घर" चिन्हित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल (डीएच), अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) परिसर म.

see more..

झारखंड के बोकारो जिले में तालाब में डूबने से ठेका मजदूर की मौत

07 Aug 2026 | 8:26 PM

बोकारो, 7 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई। .

see more..

शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

07 Aug 2026 | 8:24 PM

गोपालगंज,07 अगस्त (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई होगी। .

see more..