Friday, Aug 7 2026 | Time 16:17 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से युवक की मौत, भाई बीमार

बांका, 05 अगस्त (वार्ता) बिहार के बांका जिले में सदर थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित एक मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई तथा उसका भाई बीमार हो गया।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए केबलडीह गांव निवासी दो भाई, त्रिलोचन कुमार और सोनू कुमार, टैंक में उतरे थे। इस दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण त्रिलोचन कुमार का दम घुट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के प्रयास में सोनू कुमार भी गैस की चपेट में आ गया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने त्रिलोचन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू कुमार का इलाज चल रहा है।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

पूर्वी चंपारण में एक ही परिवार के महिला और चार बच्चों समेत पांच लोगों की डूबकर मौत

07 Aug 2026 | 3:39 PM

मोतिहारी, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बभनौली पंचायत के चौर स्थित मिट्टी खुदाई से बने जलभराव वाले गहरे गड्ढे से 35 वर्षीय सुशीला देवी, उनकी 11 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी, आठ वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार, छह वर्षीय पुत्री पम्मी कुमारी तथा चार वर्षीय पुत्र रवि कुमार के शव बरामद किए गए। सुशीला देवी बभनौली गांव निवासी धर्मेंद्र महतो की पत्नी थीं।.

see more..

21 हजार करोड़ रूपये का दीर्घकालिक वित्त पोषण सड़क एवं पुल अवसंरचना के विकास के लिए पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

07 Aug 2026 | 3:33 PM

पटना 07 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सड़क एवं पुल अवसंरचना के विकास के लिये 21 हजार करोड़ रूपये के दीर्घकालिक वित्त पोषण के लिए पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल एवं नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।.

see more..

चार नए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय तैयार, 17 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं: मंत्री

07 Aug 2026 | 3:25 PM

पटना, 07 अगस्त (वार्ता) बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के चार नए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मंत्री मो. जमा खान ने आज यहां प्रेस वार्ता में बताया कि जमुई, नालंदा, कैमूर और मुजफ्फरपुर में विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन विद्यालयों में 17 अगस्त से शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। .

see more..

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर तेलहारा में सजी प्रदर्शनी, बुनकरों की मेहनत को मिलेगा नया बाजार

07 Aug 2026 | 3:19 PM

औरंगाबाद, 07 अगस्त (वार्ता)12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा गांव में खादी तथा हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हथकरघा उद्योग के विकास, बुनकरों के स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। .

see more..

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर दूसरे दिन विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

07 Aug 2026 | 3:11 PM

रांची, 07 अगस्त (वार्ता) झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी आज विपक्षी पार्टियों ने जेपीएससी और जेएसएससी को लेकर प्रदर्शन किया। .

see more..