Friday, Sep 4 2026 | Time 22:28 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सरकार युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है तथा उनकी समस्याओं के ठोस और व्यावहारिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है : हेमंत सोरेन

रांची, 07 अगस्त (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान दिया है।
श्री सोरेन ने आज कहा कि उनकी सरकार युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है तथा उनकी समस्याओं के ठोस और व्यावहारिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी स्पष्ट किया है कि झारखंड सहित पूरे देश के छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में सरकार गंभीरता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
इसलिए सरकार सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो।
श्री सोरेन ने कहा कि हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर, समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
ज्ञातव्य है कि जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से डटे छात्रों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर अपील की है।
छात्र 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी सहित अन्य परीक्षाओं को रद्द करने और इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..

बिहार सम्राट युवा एआई तीन अंतिम पटना

04 Sep 2026 | 9:05 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और राज्य ने देश को स्वर्णिम युग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि बिहार के युवा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए न्याय के साथ विकास और राज्य की समृद्धि में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। सभागार के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण कर कंप्यूटर क्लास, लैब एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा छात्रों से संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने उन्हें एआई आधारित विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं की जानकारी दी।.

see more..

बिहार सम्राट युवा एआई दो पटना

04 Sep 2026 | 9:05 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार निजी संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, उसी प्रकार सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सहयोग कार्यक्रम एवं सहयोग पोर्टल का उल्लेख करते हुए कहा कि आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 7.13 लाख से अधिक लोगों ने इस व्यवस्था के माध्यम से आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक आवेदन पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं होने.

see more..

एआई और तकनीक के क्षेत्र में बिहार को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवा आगे आएं : सम्राट चौधरी

04 Sep 2026 | 9:04 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सिमेज आईटी पार्क में नवनिर्मित 1200 सीटिंग कैपेसिटी वाले बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। यदि बिहार के युवा नई तकनीक को अपनाते हुए कड़ी मेहनत करें तो बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है और हम सभी को अगले चार-पांच वर्षों में राज्य को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।.

see more..