Friday, Sep 4 2026 | Time 23:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


विद्यार्थी केवल ज्ञान प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि अपनी सीखने की यात्रा का सक्रिय नेतृत्वकर्ता होना चाहिए : मिलन

दरभंगा, 10 अगस्त (वार्ता) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन ने प्रशिक्षु शिक्षकों से शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया में सक्रिय एवं नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल ज्ञान प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि अपनी सीखने की यात्रा का सक्रिय नेतृत्वकर्ता होना चाहिए। डॉ. मिलन ने सोमवार को विभाग के बहुउद्देशीय सभागार में बीएड (नियमित) सत्र 2025-27 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जीवन में मुस्कुराना बहुत जरूरी है, मुस्कुराते रहिए।” उन्होंने पिछले एक वर्ष की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी सत्र की कार्ययोजना से प्रशिक्षु शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के साथ सामने आई कमियों को भी योजनाबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।उन्होंने विभाग के संदेश “शिक्षार्थी नेतृत्व करें” को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विभागाध्यक्ष ने प्रशिक्षु शिक्षकों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व एवं शिक्षण दक्षता के विकास पर जोर देते हुए कहा कि विभाग का उद्देश्य ऐसे शिक्षक तैयार करना है, जो अपने विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी दिशा दे सकें। उन्होंने पिछले सत्र के प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बाह्य परीक्षकों द्वारा भी यहां के प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रदर्शन की लगातार प्रशंसा की जाती रही है। उन्होंने विभाग के सकारात्मक परिणाम को प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया तथा आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वरीय शिक्षिका डॉ. निधि वत्स ने द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम एवं पाठ्यचर्या की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पाठ्यक्रम 7-बी, 8, 9, 10, 11 तथा शैक्षिक व्यावसायिक पाठ्यक्रम-4 की संरचना, विषयवस्तु, शैक्षणिक अपेक्षाओं एवं अध्ययन प्रक्रिया से प्रशिक्षु शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम केवल परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि दक्ष एवं संवेदनशील शिक्षक के निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों से नियमित अध्ययन, कक्षा सहभागिता, व्यावहारिक गतिविधियों तथा शैक्षणिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षु शिक्षकों ने पाठ्यक्रम एवं आगामी शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं। प्राध्यापकों ने उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन एवं विभाग के प्राध्यापकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षु शिक्षकों ने “इतनी शक्ति हमें देना दाता...” प्रार्थना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के शत-प्रतिशत प्रशिक्षु शिक्षकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. कुमारी स्वर्णरेखा, डॉ. उदय कुमार, कुमार सत्यम, गोविंद कुमार, डॉ. जयशंकर सिंह, डॉ. रेशमा तबस्सुम, डॉ. श्वेता झा, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. मो. सबिहुर रहमान, डॉ. कन्हैया पांडे, डॉ. नम्रता पराशर, डॉ. शंभू प्रसाद, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, डॉ. शगुफ्ता जबीन एवं डॉ. आनंद मोहन सहित अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
समापन सत्र में डॉ. अक्षय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्ययन एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह एवं नए शैक्षणिक संकल्प के साथ हुआ।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..