Friday, Sep 4 2026 | Time 22:54 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, रांची में बसों का परिचालन प्रभावित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, रांची में बसों का परिचालन प्रभावित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

रांची, 11 अगस्त (वार्ता) झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है।




भाजपा के बंद का असर आज राजधानी रांची की सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है।हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सड़क जाम होने के कारण इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ।


 


बंदी के कारण आम दिनों की तुलना में रांची में बसों और अन्य यात्री वाहनों का परिचालन कम दिखाई दे रहा है। रांची से बाहर जाने और राजधानी में आने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी देखी गई है। कई मार्गों पर सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल नजर आ रही है।


 


बंद को देखते हुए राजधानी रांची के सभी निजी स्कूलों को भी मंगलवार को बंद रखा गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शहर में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।


 


ज्ञातव्य है कि जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कई छात्रों को चोट लगी थी। इसके बाद भाजपा ने छात्रों के समर्थन में 11 अगस्त को पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया।


 


भाजपा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। वहीं, बंद के दौरान प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।


 


राजधानी में बंद के असर के बीच लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


 


नीतिश/विनय

वार्ता

More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..