Monday, Sep 7 2026 | Time 16:57 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के बोकारो में दहेज हत्याकांड में पति को सश्रम आजीवन कारावास, 20 हज़ार रूपये का जुर्माना

बोकारो, 12 अगस्त (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) गरिमा मिश्रा की अदालत ने दहेज हत्या कांड मे पति को सश्रम आजीवन कारावास की सजा और ₹20000 जुर्माना का सजा सुनाया है।
विशेष लोग अभियोजन राकेश कुमार राय में आज यहां बताया कि बोकारो जिले के पुपुनकी गांव निवासी उमेश गोप की शादी विगत वर्ष 2014 में धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के भूरूगिया गांव निवासी रिंकी देवी के साथ में हुई थी ।शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ । पुत्री के जन्म के बाद द्वारा पति दो लाख रुपया और एक मोटरसाइकिल दहेज के रूप में मांग किया जाने लगा। नहीं देने पर उसके साथ अत्याचार किया जाने लगा।
पीड़िता रिंकी देवी ने उस मामले को लेकर धनबाद न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया था । विगत 22 फरवरी 2024 को उमेश अपनी पत्नी के पास गया और उसे ठीक से रखने का वादा कर उसे फिर अपना घर लाया और उसी रात उसने फिर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसी के साड़ी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

नल-जल योजना की जमीनी हकीकत की होगी जांच

07 Sep 2026 | 4:05 PM

गोपालगंज,07 सितंबर(वार्ता)बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच कराने के क्रम में नल जल योजना अंतर्गत सभी पंचायतों में नल जल की जांच जिला पदाधिकारी से 07 और 8 सितंबर को कराई जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिले में नल-जल योजना के क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।इसी आलोक में जिला पदाधिकारी, गोपालगंज समीर सौरभ के निर्देश पर जिले के सभी 230 पंचायतों के लगभग 3,110 वार्डों में नल-जल योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की विशेष जांच का आदेश दिया गया है।.

see more..

बिहार आयुक्त लोक शिकायत सुनवाई दो अंतिम पटना

07 Sep 2026 | 4:02 PM

नालंदा की ही वीनू कुमारी ने शिकायत की कि पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा उन्हें जान का खतरा है। मामले की सुनवाई करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक, नालंदा को निर्देश दिया कि तीन वर्षों तक अनुसंधान पूरा नहीं होना उचित नहीं है। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर एक माह के अंदर अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय में आरोप-पत्र (चार्जशीट) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।रोहतास जिले के आशुतोष कुमार द्वारा काराकाट प्रखंड की गमहरिया पंचायत में नल-जल योजना में अनियमितता की शिकायत पर प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी, रोहतास को वरीय पदाधिकारियों की टीम गठित कर पूर.

see more..

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने लोक शिकायतों से संबंधित 27 मामलों की सुनवाई की

07 Sep 2026 | 4:01 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय प्राधिकार के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, बक्सर, रोहतास, नालंदा, भोजपुर एवं कैमूर जिलों से संबंधित 27 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अधिकांश मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक जांच एवं प्रतिवेदन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।.

see more..

सारण : ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

07 Sep 2026 | 3:24 PM

छपरा, 07 सितंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के समीप सोमवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।एकमा राजकीय रेल थाना सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के पूरबी गुमटी के समीप एक शव देखकर इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता.

see more..

गांधी फिल्म फेस्टिवल: बापू टावर में 9 से 11 सितंबर तक आयोजन, दिखेंगी सात दुर्लभ फ़िल्में

07 Sep 2026 | 3:14 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)राजधानी पटना के बापू टावर में तीन दिवसीय गांधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। 09 से 11 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर आधारित सात दुर्लभ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य खास बच्चों सहित स्कूली बच्चों और युवाओं को बापू के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के विचारों से जोड़ना है। फिल्म फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क रहेगा और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।.

see more..