Monday, Sep 7 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं आईआईटी पटना के बीच शोध एवं तकनीकी नवाचार के लिए एमओयू

दरभंगा, 12 अगस्त (वार्ता)ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय(एलएनएमयू), दरभंगा एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना के बीच बुधवार को शोध, तकनीकी नवाचार एवं अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शिक्षक एवं विद्यार्थी एक्सचेंज कार्यक्रम, संयुक्त शोध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, इनक्यूबेशन, स्टार्ट-अप, तकनीकी नवाचार तथा उद्यमिता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही शोध एवं विकास के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
समझौते के तहत दोनों संस्थानों के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी एक-दूसरे के विशेषज्ञों एवं संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे। संयुक्त शोध परियोजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, सेमिनारों एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से शोध की गुणवत्ता एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
एमओयू से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आधुनिक तकनीक, शोध पद्धति तथा नवाचार के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में संयुक्त शोध एवं प्रशिक्षण से नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है। वहीं इनक्यूबेशन एवं स्टार्ट-अप गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के नवीन विचारों को व्यावहारिक परियोजनाओं और उद्यमों में बदलने की दिशा में भी सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास उच्च शिक्षा को समकालीन तकनीकी आवश्यकताओं से जोड़ते हुए शोध एवं नवाचार के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान के साथ सहयोग से विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी लाभान्वित होंगे तथा संयुक्त शोध की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. एस. एन. सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग से ज्ञान और तकनीक के आदान-प्रदान को गति मिलती है। ऐसे समझौते शोध को व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में नवाचार एवं उद्यमिता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर आईआईटी पटना के शोध एवं विकास निदेशक-सह-संकायाध्यक्ष डॉ. अनूप केशरी, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी कृपाशंकर सिंह, डॉ. मो. ज्या हैदर, एलएनएमयू के निदेशक (आईक्यूएसी) डॉ. उमाकांत पासवान एवं संजीव कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

छह प्रमंडलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक सदाक़त आश्रम में आयोजित

07 Sep 2026 | 5:58 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में सोमवार को छह प्रमंडलों के सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। बैठक में बिहार कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू विशेष रूप से मौजूद थे।.

see more..

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है राज्य सरकार : रामकृपाल यादव

07 Sep 2026 | 5:45 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अपने एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से अब तक कुल 8,723 महिलाओं को 32 करोड़ 26 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक वित्तीय समावेशन क.

see more..

बिहार सम्राट बाढ़ राहत शिविर तीन अंतिम पटना

07 Sep 2026 | 5:39 PM

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के साथ भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। लोगों ने शिविर में की गई व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि यहां खाने-पीने से लेकर रहने सहने तक की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण हुई फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, गंगा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी सरकार काम कर रही है।.

see more..

बिहार सम्राट बाढ़ राहत शिविर दो पटना

07 Sep 2026 | 5:38 PM

श्री चौधरी ने राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने शैक्षणिक शिविर में भी बच्चों से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और खान-पान के बारे में जानकारी ली। शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए की गई अलग-अलग रहने की व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया और दोनों शिविरों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपलब्ध जांच और इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बीमार होने की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए.

see more..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ राहत शिविर में लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लोगों को खुद भोजन परोसा, साथ किया भोजन

07 Sep 2026 | 5:37 PM

पटना,07 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हाजीपुर और सोनपुर में संचालित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। श्री चौधरी ने इस दौरान राहत शिविरों में रह रहे लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।.

see more..