More News07 Sep 2026 | 5:21 PMपटना, 07 सितंबर (वार्ता)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)पटना में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सफल स्तनपान के दस कदमों पर मातृत्व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए परामर्श आधारित कौशल प्रशिक्षण विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ हुआ।यह कार्यक्रम एम्स पटना के बाल रोग विभाग और ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया यानी बीपीएनआई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 07 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।.
see more.. 07 Sep 2026 | 5:17 PMपटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार में भिक्षावृत्ति निवारण योजना के माध्यम से सड़कों पर जीवन गुजारने वाले बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आश्रय, उपचार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ाया जा रहा है। भिक्षावृत्ति निवारण योजना ने कई बेसहारों, बेघरों के जीवन में नया अध्याय शुरू कर समाज कल्याण की नयी कहानी रची है। योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को न सिर्फ भिक्षावृत्ति से बाहर निकालकर सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें आश्रय, इलाज और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।.
see more.. 07 Sep 2026 | 5:10 PMपटना, 07 सितंबर (वार्ता)राज्य में बाढ़ संकट के बीच राहत भरी खबर भी आने लगी है। कई प्रमुख नदियों का जलस्तर स्थिर है और कुछ नदियों का पानी घटने लगा है। मुख्य रूप से गंगा, गंडक, कोसी और सोन नदी (इंद्रपुरी बराज) का जलस्तर कई स्थानों पर या तो स्थिर है या फिर तेजी से घट रहा है। इस मामले में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से राहत और बचाव कार्यों में तत्परता लाते हुए प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुबह-शाम का भोजन, ड्राई राशन पैकेज और पॉलीथिन शीट आदि का वितरण किया जा रहा है। साथ ही आवागमन में सहूलियत की दिशा में नावों की संख्या में भी वृद्धि की गई है।.
see more.. 07 Sep 2026 | 4:42 PMपटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार सरकार के ग्रामीण विकास और सूचना जनसम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में बाढ़़ की स्थिति की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी लगातार माॅनिटरिंग कर रहे हैं और बाढ़़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया करायी जा रही है जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके विधिसम्मत निष्पादन.
see more.. 07 Sep 2026 | 4:05 PMगोपालगंज,07 सितंबर(वार्ता)बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच कराने के क्रम में नल जल योजना अंतर्गत सभी पंचायतों में नल जल की जांच जिला पदाधिकारी से 07 और 8 सितंबर को कराई जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिले में नल-जल योजना के क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।इसी आलोक में जिला पदाधिकारी, गोपालगंज समीर सौरभ के निर्देश पर जिले के सभी 230 पंचायतों के लगभग 3,110 वार्डों में नल-जल योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की विशेष जांच का आदेश दिया गया है।.
see more..