Monday, Sep 7 2026 | Time 18:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


हर घर तिरंगा साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पूर्णियाँ,13अगस्त (वार्ता ) बिहार में पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में गुरुवार को जिला स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् जिला प्रशासन द्वारा साइकिल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
यह रैली जिला खेल भवन (कार्यालय) मरंगा पूर्णिया से आरंभ होकर अंचित शाह उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
इस रैली का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल तिरंगा रैली को रवाना किया।
साइकिल तिरंगा रैली में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस सदर पूर्णिया, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी , जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

छह प्रमंडलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक सदाक़त आश्रम में आयोजित

07 Sep 2026 | 5:58 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में सोमवार को छह प्रमंडलों के सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। बैठक में बिहार कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू विशेष रूप से मौजूद थे।.

see more..

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है राज्य सरकार : रामकृपाल यादव

07 Sep 2026 | 5:45 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अपने एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से अब तक कुल 8,723 महिलाओं को 32 करोड़ 26 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक वित्तीय समावेशन क.

see more..

बिहार सम्राट बाढ़ राहत शिविर तीन अंतिम पटना

07 Sep 2026 | 5:39 PM

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के साथ भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। लोगों ने शिविर में की गई व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि यहां खाने-पीने से लेकर रहने सहने तक की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण हुई फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, गंगा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी सरकार काम कर रही है।.

see more..

बिहार सम्राट बाढ़ राहत शिविर दो पटना

07 Sep 2026 | 5:38 PM

श्री चौधरी ने राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने शैक्षणिक शिविर में भी बच्चों से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और खान-पान के बारे में जानकारी ली। शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए की गई अलग-अलग रहने की व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया और दोनों शिविरों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपलब्ध जांच और इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बीमार होने की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए.

see more..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ राहत शिविर में लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लोगों को खुद भोजन परोसा, साथ किया भोजन

07 Sep 2026 | 5:37 PM

पटना,07 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हाजीपुर और सोनपुर में संचालित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। श्री चौधरी ने इस दौरान राहत शिविरों में रह रहे लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।.

see more..