Monday, Sep 7 2026 | Time 17:21 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


रामपुर हाट- भागलपुर-किउल-मोकामा- बख्तियारपुर लिंक-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

हाजीपुर, 13 अगस्त (वार्ता)यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा रामपुर हाट-भागलपुर-सुलतानगंज -किउल-मोकामा-बख्तियारपुर लिंक-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के मध्य गाड़ी सं. 03029/03030 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 14 कोच हैं । गाड़ी सं. 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल का परिचालन 10 अगस्त, 2026 से 08 फरवरी, 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जा रहा है । यह स्पेशल हावड़ा से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.20 बजे भागलपुर, 06.53 बजे सुलतानगंज, 09.20 बजे किउल, 10.14 बजे मोकामा, 11.46 बजे बिहार शरीफ, 12.03 बजे नालन्दा एवं 12.30 बजे राजगीर रुकते हुए 13.00 बजे नटेसर पहुंच रही है।
गाड़ी सं. 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 11 अगस्त, 2026 से 09 फरवरी, 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को किया जा रहा है। यह स्पेशल नटेसर से 13.55 बजे खुलकर 14.20 बजे राजगीर, 14.44 बजे नालन्दा, 15.03 बजे बिहार शरीफ, 16.28 बजे मोकामा, 17.25 बजे किउल, 18.44 बजे सुलतानगंज, 20.00 बजे भागलपुर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे हावड़ा पहुंच रही है।
प्रेम
वार्ता
More News

बाढ़़ की स्थिति का मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री लगातार कर रहे माॅनिटरिंग : श्रवण कुमार

07 Sep 2026 | 4:42 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार सरकार के ग्रामीण विकास और सूचना जनसम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में बाढ़़ की स्थिति की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी लगातार माॅनिटरिंग कर रहे हैं और बाढ़़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया करायी जा रही है जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके विधिसम्मत निष्पादन.

see more..

नल-जल योजना की जमीनी हकीकत की होगी जांच

07 Sep 2026 | 4:05 PM

गोपालगंज,07 सितंबर(वार्ता)बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच कराने के क्रम में नल जल योजना अंतर्गत सभी पंचायतों में नल जल की जांच जिला पदाधिकारी से 07 और 8 सितंबर को कराई जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिले में नल-जल योजना के क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।इसी आलोक में जिला पदाधिकारी, गोपालगंज समीर सौरभ के निर्देश पर जिले के सभी 230 पंचायतों के लगभग 3,110 वार्डों में नल-जल योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की विशेष जांच का आदेश दिया गया है।.

see more..

बिहार आयुक्त लोक शिकायत सुनवाई दो अंतिम पटना

07 Sep 2026 | 4:02 PM

नालंदा की ही वीनू कुमारी ने शिकायत की कि पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा उन्हें जान का खतरा है। मामले की सुनवाई करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक, नालंदा को निर्देश दिया कि तीन वर्षों तक अनुसंधान पूरा नहीं होना उचित नहीं है। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर एक माह के अंदर अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय में आरोप-पत्र (चार्जशीट) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।रोहतास जिले के आशुतोष कुमार द्वारा काराकाट प्रखंड की गमहरिया पंचायत में नल-जल योजना में अनियमितता की शिकायत पर प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी, रोहतास को वरीय पदाधिकारियों की टीम गठित कर पूर.

see more..

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने लोक शिकायतों से संबंधित 27 मामलों की सुनवाई की

07 Sep 2026 | 4:01 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय प्राधिकार के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, बक्सर, रोहतास, नालंदा, भोजपुर एवं कैमूर जिलों से संबंधित 27 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अधिकांश मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक जांच एवं प्रतिवेदन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।.

see more..

सारण : ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

07 Sep 2026 | 3:24 PM

छपरा, 07 सितंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के समीप सोमवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।एकमा राजकीय रेल थाना सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के पूरबी गुमटी के समीप एक शव देखकर इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता.

see more..