More News07 Sep 2026 | 5:38 PMश्री चौधरी ने राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने शैक्षणिक शिविर में भी बच्चों से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और खान-पान के बारे में जानकारी ली। शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए की गई अलग-अलग रहने की व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया और दोनों शिविरों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपलब्ध जांच और इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बीमार होने की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए.
see more.. 07 Sep 2026 | 5:37 PMपटना,07 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हाजीपुर और सोनपुर में संचालित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। श्री चौधरी ने इस दौरान राहत शिविरों में रह रहे लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।.
see more.. 07 Sep 2026 | 5:28 PMछपरा,07 सितम्बर(वार्ता) बिहार में सारण जिले के सोनपुर प्रखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे सामूहिक रसोई कैम्प में जाकर उनके साथ बैठकर भोजन भी किया गया।सारण जिला प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौधरी के आगमन की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तरैया विधायक जनक सिंह, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह,सारण के जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक राजीव रौशन सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।.
see more.. 07 Sep 2026 | 5:21 PMपटना, 07 सितंबर (वार्ता)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)पटना में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सफल स्तनपान के दस कदमों पर मातृत्व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए परामर्श आधारित कौशल प्रशिक्षण विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ हुआ।यह कार्यक्रम एम्स पटना के बाल रोग विभाग और ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया यानी बीपीएनआई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 07 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।.
see more.. 07 Sep 2026 | 5:17 PMपटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार में भिक्षावृत्ति निवारण योजना के माध्यम से सड़कों पर जीवन गुजारने वाले बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आश्रय, उपचार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ाया जा रहा है। भिक्षावृत्ति निवारण योजना ने कई बेसहारों, बेघरों के जीवन में नया अध्याय शुरू कर समाज कल्याण की नयी कहानी रची है। योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को न सिर्फ भिक्षावृत्ति से बाहर निकालकर सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें आश्रय, इलाज और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।.
see more..