Monday, Sep 7 2026 | Time 18:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के जुर्म में पति को सजा

पटना, 14 अगस्त (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना की एक सत्र अदालत ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के जुर्म में आज एक पति को तीन वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ 10000 का जुर्माना भी किया है।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश- 25 छेदीराम की अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र निवासी कौशल अग्रवाल को भारतीय दंड विधान की धारा 306 के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को 6 माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी ।
इस मामले की विशेष लोक अभियोजक अन्नपूर्णा गुप्ता ने बताया कि इससे संबंधित प्राथमिकी कदमकुआं थाने में दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया की अदालत में यह साबित हुआ कि पीड़िता डौली कुमारी की शादी दोषी के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। शादी के बाद दोषी पति दहेज के लिए पीड़िता को तंग करता था, जिसकी वजह से पीड़िता पत्नी ने 18 फरवरी 2021 को आत्महत्या कर ली थी।
अभियोजन ने आरोप साबित करने के लिए इस मामले में छह गवाहों का बयान अदालत में कलमबंद करवाया था।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

छह प्रमंडलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक सदाक़त आश्रम में आयोजित

07 Sep 2026 | 5:58 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में सोमवार को छह प्रमंडलों के सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। बैठक में बिहार कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू विशेष रूप से मौजूद थे।.

see more..

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है राज्य सरकार : रामकृपाल यादव

07 Sep 2026 | 5:45 PM

पटना, 07 सितंबर (वार्ता बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अपने एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से अब तक कुल 8,723 महिलाओं को 32 करोड़ 26 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक वित्तीय समावेशन क.

see more..

बिहार सम्राट बाढ़ राहत शिविर तीन अंतिम पटना

07 Sep 2026 | 5:39 PM

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के साथ भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। लोगों ने शिविर में की गई व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि यहां खाने-पीने से लेकर रहने सहने तक की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण हुई फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, गंगा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी सरकार काम कर रही है।.

see more..

बिहार सम्राट बाढ़ राहत शिविर दो पटना

07 Sep 2026 | 5:38 PM

श्री चौधरी ने राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने शैक्षणिक शिविर में भी बच्चों से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और खान-पान के बारे में जानकारी ली। शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए की गई अलग-अलग रहने की व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया और दोनों शिविरों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया। स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपलब्ध जांच और इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बीमार होने की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए.

see more..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ राहत शिविर में लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लोगों को खुद भोजन परोसा, साथ किया भोजन

07 Sep 2026 | 5:37 PM

पटना,07 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हाजीपुर और सोनपुर में संचालित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। श्री चौधरी ने इस दौरान राहत शिविरों में रह रहे लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।.

see more..