Friday, Sep 4 2026 | Time 22:57 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बापू टावर, पटना में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पटना, 15 अगस्त (वार्ता)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारी आजादी के मूल्यों को संजोने और उन्हें याद करने का सामूहिक अवसर है।
इस अवसर पर बापू टावर परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन भी सचिव प्रणव कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद यह पुस्तकालय अब आधिकारिक रूप से आम जनता और अध्ययन प्रेमियों के लिए खोल दिया गया है।
बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने पुस्तकालय की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस ज्ञान केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके दर्शन और विचारों के अनुरूप सैकड़ों महत्वपूर्ण पुस्तकों का विशेष संकलन किया गया है। इसके अतिरिक्त यहां बिहार और देश की समृद्ध कला, इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी संग्रहित की गई हैं। यह पुस्तकालय शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
इस गरिमामयी समारोह में बापू टावर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य लोग में उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..