Friday, Sep 4 2026 | Time 23:10 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार सम्राट सरकार कल्याण तीन अंतिम पटना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 80 वर्षों में बिहार में मात्र 278 डिग्री कॉलेज थे। राज्य सरकार ने 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत कराई है, जिससे बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में विकास के अनेक कार्य हुए। उनके कार्यकाल में विद्यालयों की संख्या लगभग 40 हजार से बढ़कर 73 हजार हुई। पटना से नदवाँ आने में पहले जहाँ लगभग दो घंटे लगते थे, वहीं अब लगभग 22 मिनट में पहुँचा जा सकता है।श्री चौधरी ने कहा कि सरकार कमजोर एवं वंचित वर्गों के कल्याण तथा उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महादलित, दलित, पिछड़े एवं अति पिछड़े समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि हानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चश्मा वितरण, ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका दीदियों को सांकेतिक चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, जन वितरण प्रणाली योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, सरकारी भूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र आदि लाभुकों को प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक श्याम रजक, अरुण मांझी, पूर्व सांसद
चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..