Friday, Sep 4 2026 | Time 23:16 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार सम्राट सरकार कल्याण दो पटना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का दृढ़ विश्वास है कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति खुशहाल नहीं होगा, तब तक विकास को पूर्ण नहीं माना जा सकता। युवाओं को शिक्षित एवं समर्थ बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। समान अवसर सामाजिक न्याय की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। बिहार में 30 लाख जीविका दीदियाँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1,100 रूपये की गई है। उन्होंने पात्र लोगों से अपील की कि जो व्यक्ति अभी पेंशन से वंचित हैं, वे सहयोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में लगभग एक करोड़ 90 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से एक करोड़ 70 लाख उपभोक्ताओं को पिछले एक वर्ष से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। बिहार देश में बिजली उपभोक्ताओं को सर्वाधिक अनुदान उपलब्ध कराने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के लिए पटना, नालंदा, कैमूर एवं वाल्मीकिनगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। इसके लिए यात्रियों को मात्र 2,100 रूपये शुल्क देना होगा, जबकि राज्य सरकार 12,000 रूपये का अनुदान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक लगभग 6 लाख 41 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 95 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक करोड़ लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए पिछले एक महीने से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 30 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सामान्य बीमारी में जिला एवं अनुमंडल अस्पताल से बड़े अस्पताल में अनावश्यक रेफर किए जाने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में ही बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में लाइव क्लास की शुरुआत की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर रात 11 बजे भी ऑनलाइन शिक्षक की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे नीट , आईआईटी/जी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं पर भाजपा ने राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

04 Sep 2026 | 10:21 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..

छात्रों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही भाजपा : विनोद पांडेय

04 Sep 2026 | 10:20 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के 48 घंटे के अल्टीमेटम और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर कड़ा पलटवार किया है। .

see more..

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

04 Sep 2026 | 10:17 PM

रांची, 04 सितंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्री मदनमोहन मंदिर, बोड़ेया, राँची में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।.

see more..

तेजस्वी ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, सरकार पर लगाए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

04 Sep 2026 | 9:21 PM

पटना, 04 सितंबर (वार्ता)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को वैशाली जिले में राघोपुर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। .

see more..

मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये की लूट

04 Sep 2026 | 9:11 PM

सुपौल, 04 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।.

see more..